औरैया 29 सितंबर *सुनार को नकली जेबर बेचने आया युवक गिरफ्तार*
*फफूंद,औरैया।* नगर में स्थित एक दुकान पर नकली सोना के जेवर बेचने गए युवक को दुकानदार ने पकड़ लिया तथा पुलिस को सुपर्द कर दिया। युवक पहले भी एक बार दुकान पर नकली सोना बेचकर पन्द्रह हजार की चपत लगाकर चला गया था।
नगर के नुमाइश मैदान के पास स्थित मां दुर्गा ज्वैलर्स की दुकान पर बुधवार को दुकान मालिक हरवीर सिंह दुकान पर बैठे थे तभी दोपहर लगभग दो बजे एक युवक आया और सोने के बाला हाथों में लिए था दुकान मालिक से बोला यह जेवर ले लो और हमको पन्द्रह हजार रुपये दे दो हम को बहुत जरूरत है। यह बात सुन दुकान मालिक ने जेवर को चेक किया तो जेवर नकली था दुकान मालिक ने तत्काल पुलिस को फोन कर सूचना दी सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस फोर्स पहुंच गया और युवक को कब्जे में लेकर थाने ले आई।दुकानदार हरवीर सिंह ने बताया विगत 15 दिन पूर्व इसी तरह एक युवक हमारे पास हाफ पेटी व टॉप्स बेच गया था जिसके एवज में बीस हजार रुपये ले गया था जब हमने जेबर चैक किये तो पता चला जेबर नकली है। हम ने काफी तलाश की लेकिन इन लोगो का कोई पता नही चला तभी से दुकानदार इन लोगों का इंतजार कर रहा था। पुलिस पकड़े गये युवक से पूछताछ कर रही है।
More Stories
लखनऊ 24 अक्टूबर 26* थाना दुबग्गा क्षेत्रांतर्गत सैदपुर अंडरपास के पास अज्ञात महिला का शव मिलने के संबंध में।
नैनीताल लालकुआँ24 अक्टूबर 2026* कथित VIP दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल के पद से बर्खास्त करो: भाकपा माले
मुजफ्फरनगर24अक्टूबर26*तितावी में बदमाशों का दुस्साहस! चेकिंग के दौरान पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग,