लखनऊ 24 अक्टूबर 26* थाना दुबग्गा क्षेत्रांतर्गत सैदपुर अंडरपास के पास अज्ञात महिला का शव मिलने के संबंध में।
*विवरणः*
आज दिनांक 24.10.2026 को समय लगभग 19:00 बजे ग्रामीण द्वारा सूचना दी गई कि सैदपुर अंडरपास के पास सर्विस रोड के किनारे, चंदू के आम के बाग के समीप एक अज्ञात महिला का शव पड़ा हुआ है। सूचना प्राप्त होने पर प्रभारी निरीक्षक दुबग्गा मय पुलिस बल एवं महिला कांस्टेबल तत्काल मौके पर पहुँचे, जहाँ सैदपुर आउटर रिंग रोड के किनारे एक महिला का शव पड़ा हुआ मिला।
*महिला कांस्टेबल द्वारा शव एवं आसपास आवश्यक तलाशी लेने पर महिला के पर्स से आधार कार्ड प्राप्त हुआ, जिसके अनुसार महिला की पहचान आसिया पुत्री कमरुद्दीन, निवासी काज़ियाना, थाना सफीपुर, जनपद उन्नाव, उम्र लगभग 25 वर्ष के रूप में हुई है। उक्त पते के संबंधित थाना सफीपुर को आवश्यक सूचना दे दी गई है।*
घटनास्थल पर फील्ड यूनिट को बुलाया गया है तथा पुलिस बस मौके पर मौजूद अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
More Stories
नैनीताल लालकुआँ24 अक्टूबर 2026* कथित VIP दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल के पद से बर्खास्त करो: भाकपा माले
मुजफ्फरनगर24अक्टूबर26*तितावी में बदमाशों का दुस्साहस! चेकिंग के दौरान पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग,
कानपुर नगर 24 अक्टूबर 26**सिक्योरिटी गार्ड की गेट के गिरने पर हुई मौत*