कानपुर नगर 24 अक्टूबर 26**सिक्योरिटी गार्ड की गेट के गिरने पर हुई मौत*
कानपुर कमिश्नर थाना पनकी के अंतर्गत चौकी क्षेत्र एम.आई.जी में स्थिति शिव कृपा अपार्टमेंट में सिक्योरिटी गार्ड द्वारा गेट को खोलने पर 4 कुंटल का भारी गेट गिरने के कारण दबकर हुई मौत हो गयी
मामला है एम आई जी में स्थित शिव कृपा अपार्टमेंट में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर तैनात विक्रम उम्र करीब 50 वर्ष रात मे अपार्टमेंट का मेन गेट खोल रहा था गेट के न खुलने पर खोलने का प्रयास किया जा रहा था तभी अचानक गेट टूट कर उसके ऊपर गिर गया जिस कारण वह मौके पर चार कुंतल भारी गेट के चपेट में आ गया और दबकर उसकी मौत हो गई घटना की जानकारी होने पर लोगों ने उसे तत्काल प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया लेकिन उसकी जान न बच सकी सुबह 5:00 के करीब परिजनों को सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंचे बेटा दीपक को पिता विक्रम की मौत की खबर मिलने से सदमे में आ गया मौके पर लोगों ने उसे काफी समझाया बुझाया होश में आने पर उसने बताया कि मेरे पिता विक्रम उम्र करीब 50 वर्ष शिव कृपा अपार्टमेंट बी ब्लॉक पनकी में सिक्योरिटी गार्ड की ड्यूटी करते हैं जो रात 1:00 बजे करीब गेट को खोल रहे थे तभी अचानक गेट उनके ऊपर गिरने के कारण उनकी मौत हो गई परिवार में तीन बहन पूजा, संगीता, अंकिता,इकलौता बेटा दीपक हूँ जो पनकी के शिवनगर डूडा कॉलोनी गंगागंज में निवास करते हैं परिवार की स्थिति ठीक न होने के कारण पापा सिक्योरिटी गार्ड की ड्यूटी करते थे पिछले दिन गुरुवार को उनका मोबाइल अपार्टमेंट से ही चोरी हो गया जिसकी सूचना मालिक को दी गई मोबाइल दिलाने की बात कही जा रही थी अपार्टमेंट का मुख्य गेट खराब होने की शिकायत पिछले 10 दिनों से की जा रही थी परंतु गेट को ठीक नहीं कराया गया मेरे पापा की मृत्यु का कारण बन गया यदि गेट की मरम्मत करा दी जाती तो मेरे पापा की मृत्यु नहीं होती मालिक की लापरवाही के कारण मृत्यु हुई है सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है पोस्टमार्टम होने के उपरांत शव को घर पर लाया गया जहां मुआवजा दिलाने के लिए हंगामा किया जा रहा है
More Stories
मुजफ्फरनगर24अक्टूबर26*तितावी में बदमाशों का दुस्साहस! चेकिंग के दौरान पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग,
बांदा 24 अक्टूबर 26*तिंदवारी के तेरही माफी मोड़ पर जलभराव और गड्ढों से हाइवे पर जाम, हादसे का खतरा*
मुजफ्फरनगर: 24 अक्टूबर 2026 रक्तदान के क्षेत्र में समर्पित युवा समिति का फिर बढ़ा मान, सीएमओ ने किया सम्मानित,,,