नैनीताल लालकुआँ24 अक्टूबर 2026* कथित VIP दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल के पद से बर्खास्त करो: भाकपा माले
* अंकिता को न्याय दो, VIP को बचाना बंद करो: आइसा
नैनीताल से जफर अंसारी की रिपोर्ट यूपीआजतक
नैनीताल *आज भाकपा माले व छात्र संगठन आइसा (AISA) के कार्यकर्ताओं ने अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए व कथित VIP दुष्यंत कुमार गौतम को सिक्किम के राज्यपाल के पद से तत्काल हटाये जाने के लिए महामहिम राष्ट्रपति को उपजिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन भेजा। कार्यकर्ताओं ने लालकुआँ तहसील मे एकत्र होकर अंकिता के किये न्याय की मांग की। अंकिता भंडारी हत्याकांड न केवल एक लड़की को जिस्मफरोशी में धकेलने और उसके इंकार पर उसकी जघन्य हत्या का मामला है बल्कि यह लड़कियों- महिलाओं के रोजगार के लिए बाहर निकलने पर उन्हें शिकार बनाने वालों के रसूख के दम पर बच निकलने का गंभीर दृष्टांत पेश करता है, जो किसी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाना चाहिए।
न्याय की मांग करते हुए भाकपा माले के बिंदुखत्ता एरिया सचिव कॉमरेड पुष्कर दुबड़िया ने कहा की 18 सितंबर 2022 को पौड़ी जिले के गंगा भोगपुर स्थित वनंतरा रिजॉर्ट में काम करने वाली 19 वर्षीय अंकिता भंडारी की हत्या कर दी गयी और उसके शव को ऋषिकेश के नजदीक चीला बैराज में फेंक दिया गया. इस मामले में भाजपा के दर्जा राज्य मंत्री रह चुके विनोद आर्य के पुत्र पुलकित आर्य, सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता को अदालत से आजीवन कारावास की सजा हो चुकी है. इन तीनों को सजा देते हुए 30 मई 2025 अपर सत्र न्यायाधीश, कोटद्वार की अदालत ने अपने फैसले में लिखा कि “वीआईपी” को “स्पेशल सर्विस” देने से इंकार करने के चलते अंकिता भंडारी की हत्या कर दी गयी. यह स्पष्ट है कि “स्पेशल सर्विस” का आशय जिस्मफरोशी है और वीआईपी, यौन पिपासुओं को कहा गया है। लेकिन फिर भी हम देखते हैं की किस तरह से भाजपा सरकार VIP को बचाने मे लगी हुई है भाजपा किसी VIP के होने से ही इंकार कर रही है, निश्चित ही भाजपा अपने नेताओं को बचाने का प्रयास कर रही है।
आगे बात रखते हुए आइसा नेत्री छात्र संघ संयुक्त सचिव आँचल बैठा ने कहा की यह अफ़सोस की बात है कि इतने गंभीर मामले में वे यौन अपराधी कभी पकड़े ही नहीं गए जिनकी यौन लिप्सा की पूर्ति करने से इंकार करने पर युवा स्वाभिमानी लड़की अंकिता भंडारी की हत्या कर दी गयी।
दिसंबर 2025 को ज्वालापुर (हरिद्वार) से भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर का एक ऑडियो वायरल हुआ, जिसमें कहा गया कि भाजपा के तत्कालीन राष्ट्रीय महामंत्री व उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम तथा भाजपा के तत्कालीन उत्तराखंड संगठन महामंत्री अजेय कुमार ही वो “वीआईपी” हैं, जिनको “स्पेशल सर्विस” देने से इंकार करने पर अंकिता भंडारी की हत्या की गयी। लेकिन ये बेहद शर्मनाक है की भाजपा के बड़े नेताओं को बचाने के लिए किस तरह सरकार षड्यंत्र कर कथित VIP को CBI जांच से बचाने का प्रयास कर रही है।
कार रोड व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रभात पाल ने कहा की ये बेहद संगीन आरोप है इनकी तत्काल जांच की जानी चाहिए थी. लेकिन अंकिता भंडारी के माता-पिता और उत्तराखंड के व्यापक जनमानस की मांग पर जो सीबीआई जांच करवाने का निर्णय हुआ, उस जांच के दायरे में दुष्यंत कुमार गौतम और अजेय कुमार को कभी नहीं लाया गया. और अब तो दुष्यंत कुमार गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बना करके, किसी भी तरह की जांच से बचाव का संवैधानिक कवच प्रदान कर दिया गया है. अजेय कुमार को भी राजस्थान भाजपा का संगठन मंत्री बना कर उत्तराखंड और जांच दोनों से दूर कर दिया गया है।
इस लिए हम मांग करते हैं कि :
* सिक्किम के राज्यपाल पद पर नियुक्त किये गए दुष्यंत कुमार गौतम को तत्काल राज्यपाल पद से बर्खास्त किया जाए.
* दुष्यंत कुमार गौतम और अजेय कुमार को सीबीआई जांच के दायरे में ले और इस पूरे प्रकरण में उनकी भूमिका की जांच करे. उनके कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर), मोबाइल लोकेशन, व्हाट्स ऐप चैट आदि को जांच के दायरे में लिया जाए.
* अंकिता भंडारी वनंतरा रिजॉर्ट के जिस कमरे में रहती थी, उस कमरे पर बुलडोजर चलवा कर सबूत मिटाने के लिए बुलडोजर चलाने का आदेश देने वाले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, यमकेश्वर की विधायक रेणु बिष्ट आदि को जांच के दायरे में शामिल किया जाए.
* अंकिता भंडारी के हत्या के लिए आजीवन कारावास की सजा काट रहे पुलकित आर्य के कॉल डिटेल रिकॉर्ड, व्हाट्स ऐप चैट आदि कभी जांच में शामिल ही नहीं किये गए क्यूंकि पुलकित आर्य ने पुलिस को अपना फोन खो जाने की बात कह दी. पुलकित आर्य के फोन का डेटा रिकवर किया जाए ताकि वीआईपी बताये जा रहे लोग के साथ उसका संबंध और उनकी इस अपराध में भूमिका सिद्ध हो सके।
कार्यक्रम मे नैनीताल जिलाध्यक्ष धीरज कुमार, निर्मला शाही, भाकपा माले एरिया सचिव पुष्कर दुबड़िया, कार रोड व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रभात पाल, छात्र संघ संयुक्त सचिव आँचल बैठा, सुरेंद्र सिंह कुँवर, सुजान सिंह नेगी आदि लोग मौजूद थे।
More Stories
लखनऊ 24 अक्टूबर 26* थाना दुबग्गा क्षेत्रांतर्गत सैदपुर अंडरपास के पास अज्ञात महिला का शव मिलने के संबंध में।
मुजफ्फरनगर24अक्टूबर26*तितावी में बदमाशों का दुस्साहस! चेकिंग के दौरान पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग,
कानपुर नगर 24 अक्टूबर 26**सिक्योरिटी गार्ड की गेट के गिरने पर हुई मौत*