अलीगढ़08नवम्बर24*युवती व किशोरी का बहला फुसलाकर किया अपहरण
अलीगढ़ से ब्यूरो चीफ शिवानी जैन एडवोकेट यूपीआजतक
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति का कहना है कि पांच नवंबर की शाम पांच बजे से उसकी 19 वर्षीय बेटी घर से गायब है । हाथरस के थाना सादाबाद के गांव अनताईगढ़ी निवासी जयप्रकाश उर्फ जेपी पुत्र दलवीर सिंह व गांव का ही भूपेंद्र पुत्र रामेश्वर उसकी बेटी को बहला फुसलाकर ले गए हैं । बेटी घर से रोजमर्रा की चीजें पैंडल , झुमकी , अंगूठी , पाजेब व आठ हजार रुपये भी अपने साथ ले गई है । वहीं , हाथरस रोड स्थित एक गांव निवासी महिला का कहना है कि उसकी 16 वर्षीय बेटी गांव के ही विद्यालय में कक्षा आठवीं की छात्रा है । गांव का ही तालिब पुत्र अलीम बेटी को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है । आरोपित पहले से ही शादीशुदा है । पुलिस ने दोनों घटनाओं के संबंध में प्राथमिकी पंजीकृत की है । किशोरी व युवती की तलाश करने के लिए पुलिस टीम गठित की गई है ।

More Stories
बुलन्दशहर१ जुलाई 26* औरंगाबाद मेंन बाजार में नगर पंचायत की लापरवाही के चलते ही दुकानो में भरा बारिश का पानी लोग परेशान
हरदोई १ जुलाई २६ * रिश्तों की मर्यादा भूला जीजा! इंस्टाग्राम पर साली की एडिटेड फोटो पोस्ट करने का आरोप, लाइक्स के चक्कर में पहुंचा थाने
हमीरपुर १ जुलाई २६ * भरत तिवारी एनकाउंटर मामले ने वर्तमान की कुत्सित मानसिकता ने समाज को दो धड़ों में बाँट दिया है।