बांदा 26अगस्त 26*रक्षाबंधन पर जेल अधिकारियों को बांधी राखी, दिया शांति और सद्भाव का संदेश*
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
बांदा।रक्षाबंधन के पावन पर्व पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने जिला कारागार पहुंचकर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को एवं कैदी भाई बहनों को राखी बांधी। बहनों ने भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की महत्ता बताते हुए आपसी प्रेम,शांति,सद्भाव और सकारात्मक जीवन का संदेश दिया।ब्रह्माकुमारी बहनों ने जेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कलाई पर राखी बांधकर उनके स्वस्थ, सुखमय एवं मंगलमय जीवन की कामना की।इस दौरान आध्यात्मिक जीवन अपनाने और सकारात्मक सोच के साथ समाज में प्रेम एवं भाईचारे को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।कार्यक्रम के दौरान जेल प्रशासन की ओर से ब्रह्माकुमारी संस्था के प्रतिनिधियों का स्वागत किया गया।रक्षाबंधन के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम से जेल परिसर में भी भाईचारे और आत्मीयता का वातावरण नजर आया।इस अवसर पर बीके शालिनी दीदी,साधना दीदी,आशा दीदी,शिखा बहन, सुनैना बहन,सोनी बहन, वंदना बहन,मसुराहा भाई साहब,दिलीप भाई जी,महेश भाई जी,पटेल भाई जी सहित अन्य भाई-बहन उपस्थित रहे।
More Stories
बांदा(उप्र)16 अक्टूबर 26*फूल डेकोरेशन करने गया युवक लापता, एक सप्ताह बाद भी पुलिस के हाथ खाली –
हरिद्वार 16 अक्टूबर 26*उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027: हरिद्वार की सियासी जमीन पर कुशल छिल्लर की दावेदारी, युवाओं में उत्साह
बांदा 16 अक्टूबर 26*भांजे की हत्या में मामा और ममेरा भाई गिरफ्तार,डंडा बरामद*