पूर्णिया में अजीमुश्शान जुलूस-ए-मोहम्मदी, अकीदत के सैलाब में डूबा शहर*
मोहम्मद इरफान कामिल की रिपोर्ट यूपीआजतक
*पूर्णियां बिहार ।* आज़ पूरे जिले में आक़ा-ए-दो जहाँ, हुजूर-ए-पाक हज़रत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के यौम-ए-पैदाइश के मौके पर बड़ी ही शान-ओ-शौकत और अकीदत के साथ अजीमुश्शान जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। सुबह से ही जिले के सभी प्रखंडों में जोश-ओ-खरोश का माहौल देखने को मिला।
इस अज़ीम कुशन जुलूस-ए-मोहम्मदी का नेतृत्व दारुल उलूम मोहम्मदिया अरबिया कॉलेज, पूर्णिया के प्रिंसिपल अलहाज मुफ्ती जुबेर आलम सिद्दीकी ने किया।
मुख्य जुलूस-ए-मोहम्मदी का आगाज़ पूर्णिया के ऐतिहासिक रंगभूमि मैदान से हुआ। जहाँ पंचायत और जिले के कोने-कोने से हजारों की तादाद में आशिक-ए-रसूल जमा हुए। बूढ़े, जवान और नन्हे-नन्हे बच्चों के हाथों में हरे झंडे और नातिया तख्तियां थीं। हर ज़ुबान पर दुरूद-ए-पाक और लबों पर नात-ए-रसूल था।
यह मुबारक जुलूस रंगभूमि मैदान से निकलकर गिरजा चौक, फोर्ड कंपनी चौक, आर.एन. साह चौक, भट्ठा बाजार, लाइन बाजार और चौमुखी मंदिर होते हुए शहर का भ्रमण करते हुए वापस रंगभूमि मैदान पहुँचकर अमन-ओ-शांति और खुशगवार माहौल में संपन्न हुआ। इस दौरान पूरा शहर नारा-ए-तकबीर – अल्लाहु अकबर और नारा-ए-रिसालत – या रसूल अल्लाह की सदाओं से गूंजता रहा।
*सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम*
सदर अनुमंडल पदाधिकारी एवं sdpo1 के नेतृत्व में जुलूस को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात था और प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे, जिस वजह से जुलूस पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा।
*जगह-जगह हुआ जोरदार इस्तकबाल*
जुलूस के स्वागत के लिए रास्ते भर में समाजसेवियों ने जगह-जगह पंडाल लगाए थे, जहाँ अकीदतमंदों को ठंडा जल और शरबत पिलाया गया।
वहीं पूर्णिया के सांसद श्री राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की ओर से भी कई प्रमुख चौक-चौराहों पर सेवा पंडाल लगाए गए, जहाँ फल, फ्रूटी और कोका-कोला तकसीम किया गया। सांसद के इस सेवा कार्य का नेतृत्व उनके प्रतिनिधि एवं पूर्व वार्ड पार्षद वैश खान ने किया।

More Stories
बांदा 26अगस्त 26*रक्षाबंधन पर जेल अधिकारियों को बांधी राखी, दिया शांति और सद्भाव का संदेश*
पूर्णिया बिहार 26 अगस्त 26 *पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में गांधी शिल्प बाजार का भव्य आगाज*
पंजाब 26अगस्त 26*एएसआई रशदीप बने अबोहर के एसपी रीडर, बधाई देने वालों के तांते लगे