पूर्णिया बिहार 26 अगस्त 26 *पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में गांधी शिल्प बाजार का भव्य आगाज*
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार
*7 दिनों तक सजेगा हस्तशिल्प का मेला, 40 राज्यों के कारीगरों ने लगाए स्टॉल*
*पूर्णियां बिहार :* रंगभूमि मैदान, पूर्णिया में गांधी शिल्प बाजार का भव्य उद्घाटन मंगलवार 26 अगस्त को किया गया। भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय, विकास आयुक्त (हस्तशिल्प), नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित और माँ श्यामा एजुकेशनल सोसाइटी द्वारा आयोजित इस मेले का उद्घाटन उप विकास आयुक्त श्री अंजनि कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया।
*अतिथियों ने स्टॉलों का किया भ्रमण*
उद्घाटन के बाद अतिथियों ने बाजार में लगे विभिन्न हस्तशिल्प स्टॉलों का भ्रमण किया। कारीगरों से सीधे संवाद कर उनके उत्पाद, निर्माण प्रक्रिया और चुनौतियों के बारे में जानकारी ली।
DDC श्री अंजनि कुमार ने कहा कि गांधी शिल्प बाजार जैसे आयोजन कारीगरों को सीधे बाजार से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। इससे उन्हें अपने उत्पादों के प्रदर्शन, बिक्री और नए बाजारों तक पहुंच का अवसर मिलता है।
*31 अगस्त तक चलेगा बाजार*
यह बाजार 25 अगस्त से 31 अगस्त तक 7 दिनों के लिए लगाया गया है। इसमें देश के अलग-अलग राज्यों और शहरों से आए 40 हस्तशिल्पियों ने अपने स्टॉल लगाए हैं। यहां पारंपरिक और आकर्षक हस्तनिर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री हो रही है।
उप विकास आयुक्त ने सभी कारीगरों के हुनर की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और उन्हें आधुनिक बाजार की मांग के अनुसार उत्पाद विकसित करने के लिए प्रेरित किया।
*ये रहे मौजूद*
समारोह में सहायक निदेशक हस्तशिल्प सेवा केंद्र मधुबनी के श्री बी.के. झा, क्षेत्रीय कार्यालय कोलकाता के श्री धीरज कुमार, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र पूर्णिया मो. अफान सहित कई अधिकारी मौजूद थे। मंच संचालन श्री रविंद्र कुमार साह ने किया।
*वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा*
आयोजन का मुख्य उद्देश्य कारीगरों को प्रत्यक्ष विपणन मंच उपलब्ध कराना और उनकी आय व आजीविका को मजबूत करना है। अधिकारियों ने आम लोगों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में बाजार पहुंचकर हस्तनिर्मित उत्पाद खरीदें और “वोकल फॉर लोकल” व आत्मनिर्भर भारत की भावना को मजबूत करें।

More Stories
पंजाब 26अगस्त 26*एएसआई रशदीप बने अबोहर के एसपी रीडर, बधाई देने वालों के तांते लगे
कौशाम्बी 26अगस्त 26*अकीदत के साथ निकला ईद मिलादुन्न नबी का जुलूस, नबी की आमद के नारों से गूंजा अझुवा*
मथुरा 26 अगस्त 26 उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति फेज 5.0 महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता*