गाजियाबाद08नवम्बर24*जिला जज के आदेश पर अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज का विरोध , मुरादाबाद हाईवे पर धरना प्रदर्शन जारी
अलीगढ़ से ब्यूरो चीफ शिवानी जैन एडवोकेट यूपीआजतक
गाजियाबाद में जिला जज के आदेश पर पुलिस द्वारा अधिवक्ताओं पर किए गए लाठीचार्ज के विरोध में अधिवक्ताओं ने बृहस्पतिवार को मुरादाबाद हाईवे पर धरना प्रदर्शन जारी रखा । अधिवक्ताओं ने जिला जज का तबादला करने , उनके खिलाफ दर्ज रिपोर्ट वापस लेने और दोषी पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की । अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी , हड़ताल और धरना प्रदर्शन जारी रहेगा । 29 अक्टूबर को गाजियाबाद जिला जज द्वारा पुलिस और पीएससी बल को बुलाकर अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज कराया गया था , जिसके विरोध में अधिवक्ता 30 अक्टूबर से हड़ताल और धरना कर रहे हैं । अलीगढ़ बार एसोसिएशन के सचिव , अधिवक्ता विनोद कुमार रावत ने बताया कि घटना के नौ दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है ।

More Stories
मथुरा 26 अगस्त 26*थाना छाता पुलिस द्वारा धोखाधड़ी करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*
पूर्णिया में अजीमुश्शान जुलूस-ए-मोहम्मदी, अकीदत के सैलाब में डूबा शहर*
बांदा 26अगस्त 26*रक्षाबंधन पर जेल अधिकारियों को बांधी राखी, दिया शांति और सद्भाव का संदेश*