कौशाम्बी 23 सितंबर 26*आंगनबाड़ी केंद्र पूर्वी पश्चिमी शरीरा से निकाली गई पोषण रैली*
*कौशाम्बी।* राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत बुधवार को नगर पंचायत पूर्वी पश्चिमी शरीरा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर पोषण पंचायत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं एवं ग्रामीणों को संबोधित करते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी संतोष श्रीवास्तव ने कहा कि कुपोषण के चक्र को तोड़ने के लिए किशोरियों के स्वास्थ्य एवं शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं का समय से पंजीकरण एवं टीकाकरण,आयरन की गोली का नियमित सेवन,स्वास्थ्य जांच, पौष्टिक एवं संतुलित आहार तथा पर्याप्त आराम पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि शिशु के जन्म के एक घंटे के अंदर स्तनपान, छह माह तक केवल मां का दूध,सातवें माह से स्तनपान के साथ ऊपरी आहार की शुरुआत तथा दो वर्ष तक ऊपरी आहार के साथ स्तनपान जारी रखना बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए महत्वपूर्ण है। बच्चों का नियमित टीकाकरण एवं प्रत्येक माह वजन कराते रहने से कुपोषण की स्थिति की समय से पहचान एवं रोकथाम की जा सकती है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी ने उपस्थित महिलाओं से अपील की कि वे स्वयं तथा अपने परिवार में पोषण संबंधी व्यवहारों को अपनाएं और अन्य लोगों को भी इसके लिए जागरूक करें कार्यक्रम के उपरांत पोषण जागरूकता के उद्देश्य से पोषण रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली के माध्यम से लोगों को संतुलित आहार,स्वच्छता,मातृ-शिशु स्वास्थ्य तथा बच्चों के नियमित टीकाकरण के प्रति जागरूक किया गया कार्यक्रम का संचालन सीडीपीओ सरसवां सुशील कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य सेविका मीनाक्षी देवी, सभासद अजीत रैना,सभासद वीरेन्द्र सोनी,सभासद राजुल सोनकर,आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां एवं स्थानीय महिलाएं उपस्थित रहीं।
More Stories
दिल्ली 24 सितंबर 26*दिल्ली में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) को लेकर दाखिल याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई।
लखनऊ 24 सितंबर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….
बिजनौर 24सितंबर 26*नजीबाबाद के मोहल्ला मकबरा में श्रद्धा के साथ हुई श्री गणेश भगवान की पूजा-अर्चना,