लखनऊ 24 सितंबर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….
➡️लखनऊ: 24-26 सितंबर तक यूपी में भारी बारिश की संभावना। मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश। जनहानि, पशुहानि और आर्थिक नुकसान का संज्ञान। फील्ड में उतरकर राहत-बचाव की निगरानी के निर्देश। प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता देने के निर्देश।
➡️सहारनपुर: दुष्कर्म-POCSO एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार। नागल पुलिस ने आरोपी अंकुश को दबोचा। नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप। मुखबिर की सूचना पर पठोड़ी बक्काल से गिरफ्तारी। गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया।
➡️अमेठी: बारिश के बीच नवागत DM शशांक चौधरी का निरीक्षण। रोहसी बुजुर्ग और चौहनापुर गौशाला पहुंचे डीएम। गोवंशों की बेहतर देखभाल के अधिकारियों को निर्देश। रोहसी बुजुर्ग में 410, चौहनापुर में 158 गोवंश संरक्षित। हरे चारे, भूसे और स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था जांची।
➡️इटावा: बिजली कटौती के विरोध में पूर्व विधायक का धरना। पूर्व भाजपा विधायक सावित्री कठेरिया धरने पर बैठीं। ग्रामीणों के साथ विद्युत फीडर पर बैठीं पूर्व विधायक। अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ कर रहीं प्रदर्शन। निवाड़ी कलां विद्युत फीडर पर ग्रामीणों का प्रदर्शन। JE, SDO मौके पर पहुंचे, समझाने का प्रयास जारी। जेई, लाइनमैन को हटाने की मांग पर अड़े ग्रामीण। बकेवर के निवाड़ी कलां विद्युत फीडर का मामला।
➡️बहराइच: झोपड़ी में तेंदुआ घुसने से मचा हड़कंप। झोपड़ी में घुसकर चारपाई पर लेटा तेंदुआ। भारी संख्या में मौके पर ग्रामीण एकत्रित। ग्रामीणों के शोर-शराबा करने पर भागा तेंदुआ। थाना मोतीपुर के दरोगा पुरवा का मामला।
➡️अलीगढ़: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का दौरा कल। डीएवी इंटर कॉलेज नौरंगाबाद में कार्यक्रम। हनुमंत चरित्र कथा में होंगे शामिल डिप्टी CM। पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भी कार्यक्रम। भाजपा महानगर अध्यक्ष के आवास भी जाएंगे। MLC ऋषिपाल सिंह के आवास पर भी जाएंगे। सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों संग करेंगे बैठक। सांसद, भाजपा जिलाध्यक्ष के आवास भी जाएंगे।
➡️झांसी: नाबालिग लड़की की मौत के मामले में पुलिस की कार्रवाई। पुलिस ने 2 बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया। दुष्कर्म और आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में केस। जहरीला पदार्थ खाने से नाबालिग लड़की की मौत हुई थी। पूछताछ और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई हुई। अन्य नामजद आरोपियों की भूमिका की भी जांच जारी। गुरसराय थाना पुलिस की टीम ने की मामले में कार्रवाई।
➡️संभल: सरायतरीन में 4 दुकानों को हटाने को लेकर तनाव। रास्ते से दुकानों को हटाने पहुंचा जिला प्रशासन। मौके पर CO समेत चार थानों की फोर्स तैनात। मुस्लिम पक्ष ने तोड़फोड़ का लगाया आरोप। हिंदू पक्ष ने दुकानों को अवैध कब्जा बताया। प्रशासन की टीम मौके से फिलहाल वापस लौटी। दुकानदारों ने खुद दुकानें हटाना शुरू किया। सब्जी विक्रेताओं की दुकानों पर कब्जे का आरोप। सिटी मजिस्ट्रेट से की गई थी शिकायत। हयातनगर थाना के सरायतरीन का मामला।
➡️सोनभद्र: अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी गिरोह का खुलासा। शाहगंज पुलिस और SOG की संयुक्त कार्रवाई। पुलिस टीम ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार। कब्जे से 6 क्विंटल 25 किलो अवैध गांजा बरामद। बरामद गांजे की कीमत करीब 3.10 करोड़ रुपये। गांजा परिवहन में इस्तेमाल कंटेनर भी बरामद। दिलीप कुमार देहुरी, संतोष कुमार साहू गिरफ्तार। गिरफ्तार आरोपी ओडिशा के रहने वाले बताए गए। लोहे की चादरों से वेल्डिंग कर बनाया विशेष केबिन।
➡️फतेहपुर: दहेज हत्या के मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला। सविता देवी की हत्या के मामले में दोषी को सजा। आरोपी पति संजीत को उम्रकैद की सुनाई सजा। 14 मई 2020 को हुई थी सविता देवी की हत्या। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र का मामला।
➡️मैनपुरी: सपा सांसद डिंपल यादव का मैनपुरी दौरा। डिंपल का संसदीय क्षेत्र में 3 दिवसीय दौरा। पीडीए पंचायत भोंगाव में पहुंचेंगी सपा सांसद। संसदीय क्षेत्र में 2027 चुनाव की समीक्षा करेगी। मिशन 2027 की रणनीति पर भी करेंगी चर्चा।
➡️बदायूं: ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे हादसे का मामला। पीड़ित परिवारों से मिले सांसद आदित्य यादव। जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों से मिले। परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया।
➡️फतेहपुर: अवैध कब्जे पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर। तालाब की जमीन पर बने मकान को ढहाया। सरकारी जमीन पर कब्जे की शिकायत पर कार्रवाई। पुलिस, प्रशासन की मौजूदगी में चला बुलडोजर। मलवां थाना क्षेत्र के सौंरा का मामला।
➡️कौशाम्बी: युवक की पीट-पीटकर हत्या से हड़कंप। लाठी-डंडों से पीट-पीटकर की गई हत्या। खेत में घात लगाकर बैठे थे आरोपी। एक दिन पहले आरोपियों से हुआ था विवाद। मूलचंद्र, लाला, सोनू, मोनू पर हत्या का आरोप। गांव में तनाव, भारी पुलिस फोर्स तैनात। संदीपन घाट के उजिहिनी खालसा का मामला।
➡️लखनऊ: शालीमार अपार्टमेंट के बाहर निकला अजगर। अजगर निकलने से इलाके में मचा हड़कंप। आसपास लोगों की भीड़ हुई एकत्रित। प्रयाग नारायण रोड पर स्थित है अपार्टमेंट।
➡️रायबरेली: अखिलेश यादव ने MLA राहुल लोधी के घर पी चाय। चाय पर अखिलेश यादव ने की चुनावी चर्चा। भारत समाचार से राहुल लोधी की एक्सक्लूसिव बातचीत। रायबरेली में हुई घटना का राहुल लोधी ने किया जिक्र। घटना का मुद्दा सदन में उठाने की बात कही-राहुल लोधी। कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने आए थे अखिलेश- राहुल। PDA के लोग एकजुट होकर सपा सरकार बनाएंगे-राहुल।
➡️सीतापुर: नैमिषारण्य में बुजुर्ग श्रद्धालु की मौत। हालात बिगड़ने पर लाया गया था अस्पताल। इलाज से पहले श्रद्धालु की हुई मौत। आंध्र प्रदेश के भीमावरम का था निवासी। साथियों संग नैमिषारण्य आया था श्रद्धालु।
➡️अम्बेडकरनगर: बुलडोजर कांड में पुलिस की कार्रवाई जारी। मामले में 8 और आरोपी को किया अरेस्ट। तीन दिन पहले गिराए गए थे मकान-दुकान। रात के अंधेरे में जबरन ढहाने का आरोप। 50 से 60 दबंगों पर जमीन कब्जाने का आरोप। अकबरपुर कोतवाली में दर्ज हुआ था मुकदमा। अकबरपुर कोतवाली के बरियावन का मामला।
➡️लखनऊ: H1N1 के 5 नए मरीज मिले, एक्टिव केस 36 हुए। 36 मरीज अब तक अस्पताल में भर्ती, 35 डिस्चार्ज। नए मरीजों में 1 अस्पताल में, 4 होम आइसोलेशन में। गंभीर मरीजों की RT-PCR जांच कराने की सलाह।
➡️सहारनपुर: किशोरी के अपहरण में वांछित आरोपी गिरफ्तार। बेहट थाना पुलिस ने आरोपी शोएब को दबोचा। 17 जुलाई से लापता किशोरी के मामले में गिरफ्तारी। धोलाकुआं-बिहारीगढ़ रोड से आरोपी गिरफ्तार। गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया।
➡️वाराणसी: संदिग्ध हालत में महिला होमगार्ड की मौत। कमरे में लटका मिला महिला होमगार्ड का शव। बेटे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस। वाराणसी के महिला थाने में थी तैनाती।
➡️आजमगढ़: शंभूपुर हत्याकांड में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा। तीन हत्याओं के बाद बच्चों संग कमरे में बंद था। लाइसेंसी रिवॉल्वर लेकर करीब 7 घंटे कमरे में रहा। पुलिस बच्चों को बाहर भेजने की अपील करती रही। अरविंद बच्चों को गोली मारने की धमकी देता रहा। गोली की आवाज सुनते ही पुलिस ने दरवाजा तोड़ा। कमरे में 9 वर्षीय शौर्य गंभीर हालत में पाया गया। इलाज के दौरान 9 वर्षीय शौर्य की मौत हो गई। पोस्टमार्टम में ब्लैकनिंग, टैटूइंग, स्कॉर्चिंग के निशान। पुलिस के मुताबिक शौर्य को अरविंद ने ही गोली मारी। रिपोर्ट में गोली की ट्रैजेक्टरी तिरछी, ऊपर की ओर मिली। 11 वर्षीय परी ने पुलिस को बताया था पूरा घटनाक्रम। जवाबी कार्रवाई में आरोपी अरविंद को लगी थी गोली। अस्पताल में डॉक्टरों ने अरविंद को मृत घोषित किया। दोनों अनाथ बेटियों की मदद का पुलिस ने लिया फैसला। SSP बोले- निजी खर्च से बच्चियों की मदद करता रहूंगा।
➡️औरैया: बेटे की हत्या के मामले में आरोपी पिता गिरफ्तार। पुलिस ने आरोपी पिता उम्मेद सिंह को दबोचा। बेटे को खंभे से बांधकर पीटने की बात कबूली। बांस के डंडे से मारपीट के दौरान किशोर की मौत। सहार थाना क्षेत्र के पूर्वा सोमवंशी की घटना।
➡️प्रयागराज: मेरठ के 13 पुलिसकर्मियों को हाईकोर्ट से राहत। 13 पुलिसकर्मियों पर SC-ST एक्ट की कार्यवाही रद्द। जस्टिस संतोष राय की सिंगल बेंच का फैसला। 2018 का विशेष अदालत का आदेश HC ने रद्द किया। शिकायतकर्ता ने पुलिसकर्मियों पर आरोप लगाए थे। थाने में जातिसूचक गाली, मारपीट, यातना का था आरोप। पुलिस ने 24 जनवरी 2018 में फाइनल रिपोर्ट लगाई थी। 13 पुलिसकर्मियों के खिलाफ आगे की कार्यवाही रद्द।
➡️उन्नाव: FLN प्रशिक्षण में 5 शिक्षक मिले गैरहाजिर। BSA शैलेश पांडेय के औचक निरीक्षण में खुली पोल। बिछिया ब्लॉक में चल रहा था FLN प्रशिक्षण। निरीक्षण के दौरान 5 शिक्षक अनुपस्थित मिले। सभी शिक्षकों को गैरहाजिर दर्ज करने के निर्देश। एक दिन का वेतन काटने के आदेश। शत-प्रतिशत उपस्थिति को लेकर विभाग सख्त। शिक्षकों पर नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी।
➡️सोनभद्र: ऑपरेशन शुद्धि के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई। हेरोइन तस्करी के मामले में 1 आरोपी गिरफ्तार। 49.20 ग्राम अवैध हेरोइन और मोबाइल बरामद। आरोपी मो. अफजाल जनपद बाराबंकी का निवासी। NDPS एक्ट, BNS की धाराओं में दर्ज केस। थाना चोपन क्षेत्र से किया गया आरोपी गिरफ्तार।
➡️सीतापुर: CM सामूहिक विवाह योजना में हुईं 150 शादियां। 140 हिन्दू जोड़ों का विधि-विधान से हुआ विवाह। 10 मुस्लिम जोड़ों का इस्लाम के अनुसार निकाह। 21 हजार की सामग्री, 64 हजार रुपये दिए गए। रेउसा विकास खंड में आयोजित हुआ था कार्यक्रम।
➡️आजमगढ़: शंभूपुर हत्याकांड मामले पर सियासी हलचल तेज। पीड़ित परिवार से मिले MP दरोगा प्रसाद सरोज। लालगंज सांसद ने निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। मामले की CBCID जांच कराने की मांग उठाई। प्रतिनिधिमंडल घटनास्थल का भी करेगा दौरा। अरविंद ने पत्नी, दो पंडितों की हत्या की थी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी अरविंद की मौत हुई।
➡️बिजनौर: रोडवेज में टैक्सी ड्राइवर से मारपीट। टैक्सी ड्राइवर बृजेश गंभीर घायल हुआ। रोडवेज कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप। रोडवेज में आए दिन मारपीट से लोग परेशान। ड्राइवर की पिटाई के बाद गुस्साए लोगों का हंगामा। थाना कोतवाली शहर के रोडवेज परिसर की घटना।
➡️लखनऊ: UPP में 32,679 सिपाही-समकक्ष पदों पर भर्ती। एक अक्टूबर से शुरू होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा। पीईटी परीक्षा अर्हकारी प्रकृति की होगी। पुरुष अभ्यर्थियों को 4.8 किमी दौड़ लगानी होगी। पुरुष अभ्यर्थियों को 25 मिनट में दौड़ करनी होगी। महिला अभ्यर्थियों को 2.4 किमी दौड़ लगानी होगी। महिला अभ्यर्थियों को 14 मिनट में दौड़ करनी होगी। भर्ती बोर्ड की गठित समिति परीक्षा संपन्न कराएगी।
➡️प्रयागराज: गंगा-यमुना का जलस्तर घटा, माघ मेले की तैयारियां। 26 सितंबर से पितृपक्ष को लेकर मेला प्रशासन अलर्ट। संगम क्षेत्र में श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं जुटाना शुरू। मेलाधिकारी ऋषि राज ने मेला क्षेत्र का किया निरीक्षण। पेयजल और बिजली व्यवस्था बहाल करने के निर्देश। माघ मेले में पहली बार कला ग्राम बनाने की तैयारी। 14-15 जनवरी से 6 मार्च 2027 तक चलेगा माघ मेला।
➡️कन्नौज: शक्कर के गोदाम में चोरी करने वालों पर एक्शन। 3 नाबालिग चोर सहित 4 लोग किए गिरफ्तार। 12 बोरी शक्कर, सिलेंडर, भगौना, कैश बरामद। गुरसहायगंज थाना पुलिस ने की कार्रवाई।
➡️सहारनपुर: उस्तरे से गला काटकर पत्नी की हत्या। पति ने भी उस्तरे से अपना गला काटा। आरोपी पति जिला अस्पताल रेफर हुआ। पति इरफान पर हत्या का गंभीर आरोप। साली की शादी में आए दंपति में विवाद। शादी की खुशियां मातम में हुईं तब्दील। 14 साल पहले हुई थी दोनों की शादी। गजाला-इरफान की कोई संतान नहीं थी। आए दिन दोनों में होता था घरेलू विवाद। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी। नानौता थाना इलाके में हत्या से सनसनी।
➡️नोएडा: फतेहाबाद विधायक छोटेलाल वर्मा का निधन। विधायक छोटेलाल वर्मा ने अस्पताल में दम तोड़ा। पिछले 2 दिन से बुखार से पीड़ित थे विधायक। आगरा के निजी अस्पताल में चल रहा था इलाज। दिल्ली ले जाते समय रास्ते में बिगड़ी तबीयत। नोएडा के अस्पताल में छोटेलाल वर्मा का निधन। सांसद राजकुमार चाहर ने निधन की जानकारी दी।
➡️कन्नौज: बैंक से रुपए निकालकर जा रही महिला से टप्पेबाजी। महिला के झोले से 17 हजार रुपये उड़ाने का आरोप। दो अज्ञात महिलाओं पर टप्पेबाजी करने का आरोप। महिला चोरों के खिलाफ कोतवाली में दी तहरीर। गुरसहायगंज कोतवाली चौराहे के निकट का मामला।
➡️अमेठी: सलमान खान ने एशियन गेम्स-2026 में जीता कांस्य। नौकायन प्रतियोगिता में भारतीय टीम का किया प्रतिनिधित्व। जापान के नागोया में आयोजित हुई प्रतियोगिता। सलमान खान ने भारत के लिए जीता कांस्य पदक। तिलोई के पूरे सिंगई खेरौना के रहने वाले हैं सलमान। सलमान खान की उपलब्धि से जिले में खुशी की लहर। अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि से अमेठी का बढ़ा गौरव।
➡️सहारनपुर: RTO विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल। जेसीबी मालिक रोड टैक्स को लेकर परेशान। जेसीबी पर लाइफटाइम रोड टैक्स का नियम। टैक्स जमा करने में जेसीबी मालिकों को परेशानी। टैक्स जमा न होने पर पेनल्टी का आरोप लगाया। पेनल्टी कार्रवाई से जेसीबी मालिकों में नाराजगी। विभाग से मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की।
➡️वाराणसी: शहर की जल निकासी का बनेगा मास्टर प्लान। महापौर की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक। नवसृजित क्षेत्रों की जल निकासी पर मंथन। जल निकासी समस्या के स्थायी समाधान के निर्देश। स्टेडियम कॉम्प्लेक्स निर्माण में देरी पर सख्ती। स्टेडियम निर्माण में देरी पर 10 लाख की पेनाल्टी। लहुराबीर में काम की देरी पर ठेकेदार को नोटिस। ठेकेदार को नोटिस जारी कर की गई कार्रवाई। DUDA को गरीबों के आवास आवंटन में सख्त हिदायत। आवास आवंटन में पारदर्शिता बरतने के निर्देश दिए।
➡️लखनऊ: किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने वाले पूर्व शिक्षक को सजा। आरोपी पूर्व शिक्षक संदीप उर्फ सुग्गन को 7 साल की सजा। अदालत ने 70 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया। 6 अगस्त 2019 को गुडंबा थाने में दर्ज हुई थी रिपोर्ट। मामले में अदालत ने आरोपी को दोषी ठहराया।
➡️सुल्तानपुर: कल कक्षा 8 तक के सभी विद्यालय बंद करने के निर्देश। भारी बारिश, आंधी तूफान की आशंका के चलते फैसला। डीएम के निर्देश पर BSA ने जारी किया आदेश।
➡️कानपुर: महाराजपुर में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत। मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप। 22 वर्षीय सीता का शव संदिग्ध हालत में मिला। पति अनूप पुलिस हिरासत में, पूछताछ जारी।
➡️सुल्तानपुर: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर। बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत। कुरेभार थाना क्षेत्र में हुआ हादसा।
➡️लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया। MLA छोटेलाल वर्मा के निधन पर जताया दुख। सीएम ने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि अर्पित की। छोटेलाल वर्मा का निधन अत्यंत दुःखद-सीएम। दिवंगत आत्मा की सद्गति की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री योगी ने लिखा- ॐ शांति।
➡️प्रयागराज: रोजगार महोत्सव 2026 से जुड़ी बड़ी खबर। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में लगा रोजगार मेला। रोजगार मेले में 985 अभ्यर्थियों का चयन। रोजगार मेले में 22 निजी कंपनियों ने लिया हिस्सा। चयनित अभ्यर्थियों को मौके पर नियुक्ति पत्र।
➡️आगरा: फतेहाबाद से विधायक छोटेलाल वर्मा का निधन। विधायक के निधन से समर्थकों में शोक की लहर। CM योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक। डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने भी दुख जताया। डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने शोक व्यक्त किया। नेताओं ने दिवंगत विधायक को श्रद्धांजलि अर्पित की।
➡️हापुड़: घोड़ा तांगा और बाइक की भिड़ंत। भिड़ंत में किशोर की दर्दनाक मौत। हादसे में एक युवक हुआ घायल। थाना देहात कोतवाली क्षेत्र का मामला।
➡️लखनऊ: यूपी में नशे के तस्करों पर ANTF का बड़ा एक्शन। PIT NDPS Act के तहत 71 तस्करों पर निरुद्धीकरण। 71 में से 33 कार्रवाई यूपी ANTF ने की। अब तक 69 मामलों में 80 करोड़ की संपत्ति जब्त। 40 मामलों में करीब 13 करोड़ की संपत्ति जब्त की। 2024 से 2026 तक जब्ती करीब 78.5 करोड़ रुपये। नशा तस्करों के खिलाफ निरुद्धीकरण की कार्रवाई। 2029 तक यूपी को नशामुक्त राज्य बनाने का लक्ष्य।
➡️लखनऊ: शुद्ध ही शुभ है अभियान के तहत होटल-रेस्टोरेंटों की जांच। 6 जिलों में 317 होटल-रेस्टोरेंट इकाइयों का निरीक्षण। मुरादाबाद, प्रयागराज, अयोध्या, बरेली, गोरखपुर में जांच। कई प्रतिष्ठानों में खराब सफाई और कीड़े-मकौड़े मिले। वेज-नॉनवेज खाद्य पदार्थों के भंडारण में भी खामियां। कानपुर में एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री और गंदगी मिली। प्रयागराज में गंदा किचन और खराब ड्रेनेज मिला। गोरखपुर के 3 प्रतिष्ठानों में हाइजीन-स्टोरेज की खामियां। अयोध्या में फंगस, एक्सपायर्ड सामग्री और कीड़े मिले। बरेली-मुरादाबाद में जाम ड्रेनेज और कॉकरोच मिले। गंभीर मामलों में लाइसेंस निलंबन की संस्तुति।
————————————————————————————
More Stories
आजमगढ़24 सितम्बर 26*एसएसपी डॉ अनिल कुमार की मानवता से भरी पहल, बेसहारा बेटियों को लिया गोद,
मुजफ्फरनगर24 सितंबर 26*छपार के रामपुर गांव में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर में बिस्तर पर मिला शव
मथुरा 24 सितंबर 26*थाना वृन्दावन पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को अवैध चाकू सहित किया गया गिरफ्तार ।*