अयोध्या 23 सितम्बर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
[23/09, 19:35] +91 87380 48060: ब्रेकिंग, अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
मिल्कीपुर।
मिल्कीपुर तहसीलदार और अधिवक्ता में तीखी नोंकझोंक। अधिवक्ता देवेंद्र प्रताप सिंह ने तहसीलदार पर नियम विरुद्ध नामांतरण आदेश का लगाया आरोप। सिड़सिड़ गांव में 84 कोसी परिक्रमा मार्ग पर स्थित है बेश क़ीमती जमीन।अधिवक्ताओं की लामबंदी बढ़ी।
[23/09, 19:35] +91 87380 48060: ब्रेकिंग
अयोध्या।
14 कोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण में बुलडोजर एक्शन का मामला, पीड़ित प्रीति चौहान सपना राजपाल और पूनम गुप्ता लखनऊ में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से की मुलाकात, बताई अपनी व्यथा,पूर्व मंत्री पवन पांडे ने करवाई मुलाकात, अखिलेश यादव ने दिया आश्वासन, समाजवादी पार्टी पीड़ितों के साथ।
[23/09, 19:35] +91 87380 48060: ब्रेकिंग
अयोध्या।
14 कोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण को लेकर हुई बुलडोजर कार्रवाई पर डीएम शशांक त्रिपाठी का बयान आया।
डीएम ने कहा कि चौड़ीकरण की जद में आ रहे अतिक्रमण को हटाया गया है।
उन्होंने बताया कि कार्रवाई से पहले गठित कमेटी द्वारा सर्वे कराया गया था।
कमेटी के सर्वे के बाद अतिक्रमण हटाने को लेकर संस्तुति दी गई थी।
डीएम के मुताबिक, कमेटी की संस्तुति के बाद आगे की कार्रवाई की गई।
उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई हाईकोर्ट की डायरेक्शन के बाद की गई है।
डीएम ने स्पष्ट किया कि प्रभावित लोगों को मुआवजे के लिए वार्ता हेतु बुलाया गया है।
प्रशासन की ओर से पीड़ित मकान मालिकों की बात सुनी जा रही है।
डीएम शशांक त्रिपाठी ने कहा कि प्रभावित लोगों को जल्द ही मुआवजा दिया जाएगा।
वहीं, बुलडोजर कार्रवाई को लेकर प्रभावित परिवारों के समर्थन में सपा सांसद अवधेश प्रसाद धरने पर बैठे हैं, जिससे मामले पर सियासत भी तेज हो गई है।
[23/09, 19:35] +91 87380 48060: ब्रेकिंग
अयोध्या।
14 कोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण के जद में आ रहे मकान पर बुलडोजर एक्शन का मामला, प्रेस कांफ्रेंस के बाद सपा सांसद अवधेश प्रसाद पीड़ितों के साथ धरने पर बैठे, जनौरा नाका स्थित बुलडोजर एक्शन स्थल पर धरने पर बैठे सांसद अवधेश प्रसाद, कहा समाजवादी पार्टी खड़ी है पीड़ितों के साथ।
[23/09, 19:35] +91 87380 48060: ब्रेकिंग
अयोध्या।
मानसिक रूप से अस्वस्थ दलित नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप पर सियासत गरमाई।
मामला अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के मोहतसिम नगर (हलालीतारा) गांव का है।
भाजपा विधायक वेद प्रकाश गुप्ता पीड़िता के गांव पहुंचे, परिजनों से मुलाकात कर न्याय का भरोसा दिलाया।
विधायक ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और पूछा कि पीड़िता की FIR पहले क्यों नहीं लिखी गई।
विधायक ने यह भी सवाल उठाया कि पीड़ित परिवार के खिलाफ कथित तौर पर झूठा मुकदमा कैसे दर्ज हुआ।
परिजनों के अनुसार, 1 अगस्त को तिहरा निवासी प्रेमदास यादव उर्फ जसु पर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया था।
आरोप के करीब डेढ़ महीने बाद आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज होने की बात सामने आई है।
विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव और गन्ना चेयरमैन दीपेंद्र सिंह ने SSP से मुलाकात की, जिसके बाद FIR दर्ज हुई।
विधायक ने चेतावनी दी कि दोषी आरोपी हो या लापरवाह पुलिसकर्मी, किसी को बख्शा नहीं जाएगा,
मामला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक ले जाने की बात कही।
विधायक ने सपा पर भी निशाना साधा, आरोप लगाया कि आरोपी यादव समाज से है, इसलिए सपा का कोई नेता पीड़िता से मिलने नहीं आया और PDA को सिर्फ दिखावा बताया।
[23/09, 19:36] +91 87380 48060: प्रेस विज्ञप्ति /सूचना विभाग
*चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण में आने वाले सरकारी नजूल भमि पर स्थित अवैध निर्माणों को माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों तथा भूमि अध्याप्त अधिनियम के अंतर्गत बहुशाखीय विशेषज्ञ समिति की अनुसंशा के क्रम में हटाए जाने के सबंध में*
1. जनपद अयोध्या में चौदहकोसी परिक्रमा मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुंदरीकरण कार्य वर्ष 2023 से गतिमान है।
2. भूमि अध्याप्ति अधिनियम के अंतर्गत गठित बहुशाखीय विशेषज्ञ समिति द्वारा सभी स्टेकहोल्डर्स से कईं चरण वार्ता एवं चर्चा के बाद परिक्रमा मार्ग का अलाइनमेंट तथा उसमें पड़ने वाले अवैध निर्माणों को चिन्हित करते हुए उन्हें हटाए जाने की अनुसंशा की गई।
3. मा. उच्च न्यायालय के उषा देवी बनाम उ.प्र. सरकार में 07/05/2026 के आदेश में उपरोक्त मार्ग में पड़ने वाले अवैध अतिक्रमण को क़ानूनी प्रक्रिया के तहत हटाए जाने के निर्देश दिए गए। इस आदेश की कंटेम्प्ट पेटिशन भी फाइल हई जिस पर 8/9/26 को सुनवाई हुई जिसका कंप्लायंस एफिडेविट 22/9/26 को मा. उच्च न्यायालय में दाखिल किया गया है। अग्रिम सुनवाई तिथि 7/10/26 निर्धारित है।
4. उपरोक्त क्र. 2 व 3 के क्रम में ही विहित प्रक्रिया के अंतर्गत दिनांक 20/9/26 को परिक्रमा मार्ग में सरकारी नजूल भूमि पर पड़ने वाले अवैध निर्माणों को हटाया गया है।
5. प्रभावित परिवारों के लिए राहत और मुआवजे की करवाई की जा रही है।
[23/09, 19:36] +91 87380 48060: *न्यायालय के यथास्थिति आदेश के बावजूद विवादित भूमि पर कब्जा करने प्रयास का आरोप*
*पीड़ित परिवार ने पुलिस पर निष्क्रियता का लगाया आरोप , सुरक्षा और कार्रवाई की मांग*
मिल्कीपुर, अयोध्या।
थाना खंडासा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मंझनपुर में भूमि विवाद को लेकर न्यायालय के आदेश के बाद भी तनाव बना हुआ है। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि अदालत द्वारा यथास्थिति बनाए रखने के स्पष्ट निर्देश दिए जाने के बावजूद कुछ लोगों ने विवादित भूमि पर जबरन कब्जा करने का प्रयास किया। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है। जानकारी के अनुसार अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन) प्रथम, अयोध्या की अदालत में विचाराधीन वाद संख्या 695/2026 (दयावती आदि बनाम यूनुस) में न्यायालय ने विवादित गाटा संख्या 720, रकबा 0.333 हेक्टेयर भूमि पर अंतरिम स्थायी निषेधाज्ञा जारी की है। न्यायालय ने अपने आदेश में अगली सुनवाई तक यथास्थिति बनाए रखने तथा किसी भी पक्ष को भूमि पर हस्तक्षेप न करने के निर्देश दिए हैं। वाद पत्र के अनुसार वादी पक्ष ने न्यायालय को बताया कि विवादित भूमि पर उसका कब्जा एवं उपयोग है तथा प्रतिवादी पक्ष द्वारा हस्तक्षेप किए जाने की आशंका है। वादी की ओर से खसरा, खतौनी, नक्शा सहित अन्य राजस्व अभिलेख प्रस्तुत किए गए। उपलब्ध अभिलेखों का अवलोकन करने के बाद न्यायालय ने प्रथम दृष्टया वादी पक्ष के पक्ष में मामला पाते हुए अंतरिम राहत प्रदान की।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि न्यायालय के आदेश के बावजूद दबंग प्रवृत्ति के लोगों ने भूमि पर कब्जा करने और निर्माण कार्य शुरू कराने का प्रयास किया। परिवार का कहना है कि घटना की सूचना तत्काल खंडासा थाने में दी गई तथा कथित धमकी से संबंधित वीडियो साक्ष्य भी पुलिस को उपलब्ध कराया गया, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। पीड़ित पक्ष का यह भी आरोप है कि स्थानीय पुलिस न्यायालय के आदेश का पूरी तरह पालन सुनिश्चित नहीं करा पा रही है, जिससे परिवार में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। परिवार के सदस्यों ने प्रशासन से विवादित भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा न्यायालय के आदेश का कड़ाई से पालन कराने की मांग की है।
परिवार का कहना है कि उन्हें लगातार प्रताड़ित किए जाने की आशंका बनी हुई है। उनका आरोप है कि सामाजिक एवं सामुदायिक आधार पर भी उन्हें परेशान करने का प्रयास किया जा रहा है तथा परिवार के किसी सदस्य को झूठे और गंभीर मामलों में फंसाने की कोशिश की जा सकती है। पीड़ित पक्ष ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। वहीं न्यायालय ने प्रतिवादी पक्ष को नोटिस जारी कर नियमानुसार जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई निर्धारित तिथि पर होगी। फिलहाल न्यायालय के आदेश के बावजूद विवादित भूमि को लेकर उत्पन्न स्थिति क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। वही इस संबंध में उप जिलाधिकारी मिल्कीपुर पवन कुमार शर्मा ने कहां की उक्त प्रकरण की जानकारी नहीं थी जानकारी हुई है जांच करवा कर सुनिश्चित कार्यवाही की जाएगी। थाना प्रभारी खंडासा कमलेश कुमार सरोज ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है दिखवाने की बात कही है।
More Stories
पूर्णिया बिहार 23 सितंबर26 *पूर्णियाँ में नीलाम पत्र वादों का मेगा शिविर, 2 दिन में 450 वाद निपटे, 7.85 करोड़ की वसूली*
पूर्णिया बिहार 23 सितंबर26 *साईबर थाना की बड़ी कार्रवाई, फ्रॉड के 56,100 रुपये वापस
कौशाम्बी 23 सितंबर 26*आंगनबाड़ी केंद्र पूर्वी पश्चिमी शरीरा से निकाली गई पोषण रैली*