September 24, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी24 सितम्बर 26*धूमधाम से मनाया जा रहा गणेश महोत्सव, 9 दिन तक विधि-विधान से हो रही पूजा-अर्चना*

कौशाम्बी24 सितम्बर 26*धूमधाम से मनाया जा रहा गणेश महोत्सव, 9 दिन तक विधि-विधान से हो रही पूजा-अर्चना*

कौशाम्बी24 सितम्बर 26*धूमधाम से मनाया जा रहा गणेश महोत्सव, 9 दिन तक विधि-विधान से हो रही पूजा-अर्चना*

*कौशाम्बी* जनपद मुख्यालय मंझनपुर के नेहरू नगर स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में सिद्धिविनायक कमेटी द्वारा स्थापित गणेश प्रतिमा में 9 दिवसीय गणेश महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। प्रतिदिन वेद मंत्रों के साथ भक्त आरती-पूजा अर्चना कर रहे हैं।सिद्धिविनायक कमेटी के अध्यक्ष उज्ज्वल केसरवानी और उनके सहयोगियों द्वारा इस आयोजन का सफल संचालन किया जा रहा है। महोत्सव में मोहल्ले के लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है।विद्वान पंडित आचार्य दिवाकर मिश्रा द्वारा प्रतिदिन सुबह-शाम विधि-विधान से आरती-पूजन कराया जा रहा है।

 

*गणेश महोत्सव कार्यक्रम की झलकियां*

*कौशाम्बी* बुधवार को मंदिर परिसर में भव्य दीपदान किया गया। गुरुवार को यज्ञ-अनुष्ठान, आकर्षक रंगोली सजावट और भगवान गणेश को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया। महिला भक्तों द्वारा भजन-कीर्तन किया गया। प्रतिदिन सुबह-शाम विशाल भंडारे का आयोजन हो रहा है,साथ ही कन्या पूजन का भी आयोजन किया गया। छोटे-छोटे बच्चों द्वारा डांडिया नृत्य के माध्यम से भगवान गणेश की महिमा का मनमोहक प्रस्तुतीकरण किया गया।गणेश महोत्सव आयोजन में सिद्ध विनायक कमेटी के अध्यक्ष उज्ज्वल केशरवानी अंशित मोदनवाल विष्णु केशरवानी हर्ष केशरवानी आदर्श मिश्रा ऋषभ केशरवानी कलश केशरवानी रोहित केशरवानी कृष्णा मोदनवाल शिवम केशरवानी लवकुश गुप्ता सत्यम केशरवानी कृष्णा केशरवानी कृष केशरवानी अर्जुन केशरवानी सहित तमाम युवक जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं कमेटी ने बताया कि शुक्रवार को डीजे की धुन पर भगवान गणेश की प्रतिमा का भव्य विसर्जन किया जाएगा।

Taza Khabar