पूर्णिया बिहार 23 सितंबर26 *साईबर थाना की बड़ी कार्रवाई, फ्रॉड के 56,100 रुपये वापस*
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार
पूर्णियाँ बिहार ! जिले में साईबर अपराध के खिलाफ साईबर थाना पूर्णियाँ को बड़ी सफलता मिली है। थाना ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता के 56,100 रुपये वापस कराये हैं।
मामला 20 सितम्बर 2026 का है। आवेदिका फांसिस्का एडलेन, पिता- लाजरूस तिर्की, साकिन- कला भवन, थाना- के०हाट, जिला पूर्णियाँ के खाते से 56,100 रुपये की साईबर ठगी हो गई थी। ठगी का शिकार होने के बाद पीड़िता ने साईबर थाना पूर्णियाँ में शिकायत दर्ज कराई थी।
शिकायत के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक-सह-थानाध्यक्ष, साईबर थाना पूर्णियाँ ने त्वरित कार्रवाई शुरू की। लगातार ट्रैकिंग और तकनीकी जांच के बाद पुलिस ने आज बुधवार 23 सितंबर को पूरी राशि बरामद कर ली और आवेदिका फांसिस्का एडलेन को सौंप दिया।
रकम वापस मिलने के बाद पीड़िता ने पूर्णियाँ पुलिस और साईबर थाना को धन्यवाद दिया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक, कॉल या OTP शेयर करने से बचें और ठगी होने पर तुरंत 1930 या साईबर थाना में शिकायत दर्ज कराएं।
More Stories
मुजफ्फरनगर,23सितंबर2026*परेई गांव में साइकिल शो के दौरान दो पक्ष भिड़े, जमकर चले लाठी-डंडे—कई घायल
मुजफ्फरनगर 23 सितंबर 26 विदेशी खरीदार और बड़े व्यापारिक ऑर्डर दिलाने का झांसा देकर ठगी, तीन आरोपी गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर 23 सितंबर 26* UGC कानून के विरोध में मुजफ्फरनगर में स्वर्णकार समाज का विरोध प्रदर्शन