सहारनपुर24 सितंबर 26*चोरी हुआ नवजात(48 )घंटे में बेहद सकुशल बरामद जनकपुरी पुलिस के ‘ऑपरेशन रिकवरी’ की पूरे जिले में गूंज*
*सहारनपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस की कर्तव्यनिष्ठा, अत्याधुनिक सर्विलांस तकनीक और त्वरित कार्यशैली का एक स्वर्णिम उदाहरण सहारनपुर जिले में देखने को मिला है। सहारनपुर जिला अस्पताल से महज दो दिन पूर्व चोरी हुआ नवजात(48 )घंटे में थाना जनकपुरी पुलिस की टीम ने अदम्य साहस और दिन-रात की कड़ी मेहनत के बल पर सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने न केवल मासूम को उसकी मां की आंचल तक सुरक्षित पहुंचाया, बल्कि वारदात को अंजाम देने वाली आरोपी महिला को भी अपनी गिरफ्त में ले लियl*
*घटना की सूचना मिलते ही सहारनपुर पुलिस महकमा हरकत में आ गया था। पुलिस कप्तान के निर्देश पर गठित विशेष टीमों और थाना जनकपुरी पुलिस ने बिना एक पल गंवाए ‘ऑपरेशन रिकवरी’ शुरू किया। दर्जनों सीसीटीवी फुटेज खंगालने, सर्विलांस के आधुनिक संसाधनों का सटीक इस्तेमाल करने और जमीनी स्तर पर खुफिया तंत्र को सक्रिय करने के बाद पुलिस ने आरोपी महिला की घेराबंदी कर बच्चे को सकुशल बरामद किया।*
*परिजनों की आंखों में छलके खुशी के आंसू,पुलिस बनी ‘देवदूत’ दो दिनों से मासूम बच्चे के वियोग में रो-रोकर बदहाल परिजनों के घर अब खुशियां लौट आई हैं। जब जनकपुरी पुलिस ने नवजात को उसके माता-पिता की गोद में सौंपा, तो पूरा माहौल भावुक हो गया। परिजनों ने अश्रुपूरित आंखों से पुलिस टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा— अगर आज इस दुनिया में हमारी पुलिस न होती, तो न जाने हमारे जैसे गरीब और असहाय लोगों का क्या होता। सहारनपुर पुलिस हमारे लिए ईश्वर का रूप बनकर आई है।*
*जल्द होगा घटनाक्रम का आधिकारिक अनावरण*
*सूत्रों के अनुसार, सहारनपुर पुलिस द्वारा आज देर रात या कल सुबह इस सफल ऑपरेशन का आधिकारिक अनावरण किया जा सकता है।*
*थाना जनकपुरी पुलिस और सर्विलांस टीम की इस जांबाजी और मानवीय संवेदना से परिपूर्ण कार्रवाई ने न केवल एक परिवार की दुनिया उजड़ने से बचा ली, बल्कि पूरे प्रदेश में यूपी पुलिस का मान और जनता का भरोसा कई गुना बढ़ा दिया है।*
*जनता आज सहारनपुर पुलिस की मुस्तैदी को सलाम कर रही है!*
More Stories
बिजनौर 24सितंबर 26*नजीबाबाद के मोहल्ला मकबरा में श्रद्धा के साथ हुई श्री गणेश भगवान की पूजा-अर्चना,
कौशाम्बी24 सितम्बर 26*धूमधाम से मनाया जा रहा गणेश महोत्सव, 9 दिन तक विधि-विधान से हो रही पूजा-अर्चना*
Riva24 सितंबर 26*APS यूनिवर्सिटी का एक और कांड, बायोटेक के छात्रों से इंटर्नशिप-प्रोजेक्ट के नाम पर 1800 तक वसूली,