लखनऊ 28अगस्त 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡️लखनऊ: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दी बधाई, रक्षाबंधन की ब्रजेश पाठक ने बधाई दी, ब्रह्माकुमारी संस्था से आई महिलाओं ने बांधी राखी, रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम का पर्व- पाठक
➡️लखनऊ: रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा, अबतक 9.26 लाख लोग कर चुके मुफ्त यात्रा, 6.03 लाख महिलाओं ने की मुफ्त बस यात्रा, 3.22 लाख सह यात्रियों ने फ्री बस यात्रा की, 29 अगस्त रात 12 बजे तक फ्री बस यात्रा
➡️बरेली: अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ा मेयर का कार्यक्रम, रक्षाबंधन के कार्यक्रम में भगदड़, महिला की मौत, उमेश गौतम ने सामूहिक रक्षाबंधन समारोह रखा था, कार्यक्रम स्थल पर क्षमता से अधिक महिलाएं बुलाई, भगदड़ के दौरान मधु सिंह नाम की महिला की मौत, 2 साल के बच्चे समेत कई लोग भगदड़ में घायल, इस कार्यक्रम की पुलिस को सूचना भी नहीं दी थी, फेंककर महिलाओं को उपहार में साड़ियां दे रहे थे, साड़ी फेंककर देने के दौरान कार्यक्रम में मची भगदड़, कार्यक्रम में सुरक्षा को लेकर कोई व्यवस्था नहीं थी, 20 हजार महिलाओं को कार्यक्रम में बुला लिया गया, साड़ी के लिए डीसीएम के पीछे दौड़ती रहीं महिलाएं, भीड़ और घुटन के कारण कई महिलाएं बेहोश हो गईं, बिना पुलिस-प्रशासन को सूचना दिए कार्यक्रम रखा
➡️दिल्ली: दिल्ली में 4 बांग्लादेशी नागरिक पकड़े गए, अवैध तरीके से भारत में रह रहे थे बांग्लादेशी, चारों को FRRO के सामने पेश किया गया, चारों सेवा धाम डिटेंशन सेंटर भेज दिए गए
➡️देहरादून: महेंद्र भट्ट ने गणेश गोदियाल पर निशाना साधा, उनके सपनों में भी महेंद्र भट्ट आता है- महेंद्र, मोबाइल हाथ में लेकर वो वीडियो बना रहे- भट्ट
➡️देहरादून: सीएम धामी ने दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं, वीडियो संदेश जारी कर सीएम ने दी बधाई, रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम की सौगात, महिलाओं के लिए रक्षाबंधन पर फ्री बस सेवा
➡️इटावा: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का बयान, चंदे के लिए महंगाई तो नहीं बढ़ रही?- अखिलेश, बाजार में अब रौनक नहीं है – अखिलेश यादव, चीनी का मुनाफा किसके पास जा रहा?- अखिलेश, बीजेपी ने JPNIC बेच दिया – अखिलेश यादव, फसल की लागत बढ़ गई – अखिलेश यादव, किसान को मुनाफा नहीं मिल रहा – अखिलेश
➡️कानपुर: नगर निगम में टेंडर घोटाले का मामला, चीफ इंजीनियर पर भी कार्रवाई की तलवार, एसएफए जैदी की कई फर्मों से मिलीभगत, चीफ इंजीनियर के परिचितों की निकलीं फर्में, SIT जांच में जवाब नहीं दे पाए चीफ इंजीनियर
➡️सहारनपुर: देवबंद पुलिस की गोकशों पर कार्रवाई, वांछित गोकश खालिद घायल, गिरफ्तार, एक बदमाश फरार हुआ, कॉम्बिंग जारी
➡️कानपुर: नगर निगम में भ्रष्टाचार का मामला, मुख्य अभियंता स्तर का अधिकारी करेगा जांच, नगर आयुक्त ने शासन को भेजा पत्र, भ्रष्टाचार की जड़ों को खंगालने की तैयारी, कई बड़े अधिकारियों पर गिर सकती है गाज
➡️अम्बेडकरनगर: साइकिल सवार व्यक्ति को कार ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान साइकिल सवार की हुई मौत, आरोपी कार ड्राइवर कार लेकर मौके से फरार, अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के कसेरुआ की घटना
➡️हमीरपुर: मौदहा डैम से छोड़ा गया 72000 क्यूसेक पानी, मौदहा डैम के 9 गेट 2 मीटर तक खोले गए, बेतवा का जलस्तर आधा मीटर बढ़ने की संभावना
➡️सहारनपुर: अज्ञात शव मिलने से मचा हड़कंप, शिव सिटी कॉलोनी के सामने मिला शव, पुलिस व्यक्ति के शव की शिनाख्त में जुटी, थाना फतेहपुर क्षेत्र के रुड़की रोड की घटना
➡️हमीरपुर: जिला कारागार में भी मनाया जा रहा रक्षाबंधन, कैदियों को उनकी बहनों ने कलाई में बांधी राखी, जेल अधीक्षक की निगरानी में मनाया गया त्योहार
➡️सहारनपुर: तीतरों पुलिस की गोकशों पर कार्रवाई, मुठभेड़ में वांछित गोकश घायल गिरफ्तार, फूसगढ़ की पुलिया पर चेकिंग में मुठभेड़, गोकश इमरान गिरफ्तार, दूसरा बदमाश फरार
➡️इटावा: अखिलेश यादव सैफई पार्टी कार्यालय में मौजूद, पार्टी कार्यालय पर राखी बंधवा रहे हैं अखिलेश, दूर-दूर से आई महिलाएं, बहनें बांध रहीं राखी
➡️बरेली: जिला अस्पताल में बच्चे को छोड़कर मां फरार, भूखा, प्यासा मासूम घंटों अस्पताल में रोता रहा, दो बच्चों संग आई थी, एक को छोड़कर फरार, पुलिस सीसीटीवी से कर रही है मां की तलाश
➡️महराजगंज: नेपाल तबाही के शिकार लोगों के मिले शव, नारायणी नदी में 4 शव उतराते हुए मिले, राहत बचाव टीम ने शवों को निकाला बाहर, 3 महिला और एक पुरुष का मिला शव, जिला प्रशासन ने नेपाल सरकार से किया संपर्क, प्रशासन ने शवों की शिनाख्त के लिए तस्वीरें भेजीं
➡️कानपुर: घर के आंगन में जमीन धंसने से बड़ा गड्ढा, सुरंगनुमा गड्ढे में समाई 18 साल की युवती, भारी पुलिस बल, फायर ब्रिगेड रेस्क्यू में जुटी, रक्षाबंधन के त्योहार पर यशी गड्ढे में फंसी, घर तोड़कर युवती को बाहर निकाला जाएगा, घर में बोरिंग कराई गई जगह पर बड़ा धंसाव, घर के बीचों-बीच बड़ा गड्ढा होने से हड़कंप, सुबह करीब 7 बजे से गड्ढे में फंसी है यशी, महराजपुर थाना का पुरवामीर गांव की घटना
➡️कानपुर देहात: पावर प्लांट के नाम पर जमीन धोखाधड़ी मामला, हैदराबाद, सोनभद्र और नोएडा में SIT का एक्शन, कंपनी निदेशक, प्रोजेक्ट मैनेजर, जीएम गिरफ्तार, 1320 मेगावाट पावर प्लांट के नाम पर धोखाधड़ी, हैदराबाद से हिमावत कंपनी के जीएम गिरफ्तार, सोनभद्र से प्रोजेक्ट मैनेजर एसके श्रीवास्तव अरेस्ट, नोएडा से लैंको के निदेशक बजरंगलाल गिरफ्तार, कंपनियों ने जमीन को बैंकों में गिरवी रख दिया था, राज्य सरकार की अनुमति के बिना गिरवी रखी थी
➡️चीन: चीन के सिचुआन में भूकंप के तेज झटके, सिचुआन के लोंगचांग में झटके महसूस हुए, 5.1 तीव्रता के भूकंप झटकों से मचा हड़कंप, नेपाल के बाद चीन में भी झटके महसूस हुए
➡️लखनऊ: कैदी भाइयों को जेल में बहनों ने राखी बांधी, माथे पर तिलक लगाया और मिठाई खिलाई, जेल में विशेष काउंटर की व्यवस्था की गई
➡️संभल: मारपीट मामले में दबंग ने लहराई तलवार, तीन दबंग भाइयों ने एक युवक को पीटा, खराब पड़े सरकारी नल को लेकर मारपीट, मारपीट में एक दबंग ने लहराई तलवार, बहजोई कोतवाली के गांव भवन का मामला
➡️लखनऊ: लखनऊ से गोवा-श्रीनगर की सीधी उड़ान, दिसंबर से पहले शुरू हो सकती है उड़ान, दोनों रूट पर फिजिबिलिटी सर्वे शुरू किया
➡️बाराबंकी: हरख गांव में बिजली संकट पर ग्रामीणों का गुस्सा, एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति ठप होने का आरोप, बिजली संकट से परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर की नारेबाजी, भीषण गर्मी में बिजली कटौती से जनजीवन बेहाल, बिजली न होने से पेयजल संकट भी गहराया, शिकायतों के बावजूद समाधान न होने का आरोप, हरख ब्लॉक के ग्राम हरख में ग्रामीणों का प्रदर्शन
➡️शामली: अंकित बालियान की हत्या का मामला, घटनास्थल पर पहुंची पुलिस की टीम, टीम के साथ मृतक अंकित के पिता मौजूद, अंकित के पिता को टीम ने अवगत कराया, घटनास्थल का मौका मुआयना कराया हैं, पुलिस घटना का जल्द खुलासा करें-पिता, 2 दिन पहले की गई थी अंकित की हत्या
—————————

More Stories
पूर्णिया बिहार 27 अगस्त26* कबाड़ी की दुकान में चोरी का माल, 21 किलो तांबा तार के साथ 2 गिरफ्तार *
पूर्णिया बिहार27अगस्त26* 40 लाख के स्मैक के साथ 2 होमगार्ड सहित 5 गिरफ्तार, दालकोला चेकपोस्ट पर वसूली का खुलासा
पूर्णिया बिहार 27 अगस्त26 *लोकगीतों से गूंजा आम्रपाली केंद्र, पामरिया नृत्य सीखने में जुटे युवा*