October 17, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

बांदा 16 अक्टूबर 26*घर में घुसकर किसान के बेटे से 81,950 रुपये छीनने का आरोप*

बांदा 16 अक्टूबर 26*घर में घुसकर किसान के बेटे से 81,950 रुपये छीनने का आरोप*

बांदा 16 अक्टूबर 26*घर में घुसकर किसान के बेटे से 81,950 रुपये छीनने का आरोप*

**लोहे की रॉड से हमले में मां-बेटे घायल,पीड़ित ने पुलिस से लगाई कार्रवाई की गुहार*

यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट

पैलानी।चिल्ला थाना क्षेत्र के अतरहट गांव में गेहूं बेचकर लौटे किसान के बेटे से घर में घुसकर 81,950 रुपये छीनने और विरोध करने पर लोहे की रॉड से हमला करने का आरोप लगा है।घटना में युवक और उसकी मां घायल हो गए।दोनों का जिला अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है।पीड़ित ने तीन नामजद समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।पीड़ित के अनुसार,15 अक्टूबर को वह अपने बेटे रामजी के साथ तिंदवारी में गेहूं बेचने गया था।फसल बिक्री के 81,950 रुपये लेकर लौटते समय उसने रकम बेटे को देकर घर भेज दिया।आरोप है कि रात करीब साढ़े आठ बजे गांव के सुन्ता पुत्र तोता खंगार,रज्जू पुत्र कमतू,रणजीत पुत्र बलबीर सेंगर और दो-तीन अज्ञात लोग उसके घर में घुस आए।गाली-गलौज करते हुए आरोपितों ने रामजी से रुपये छीन लिए और लोहे की रॉड से हमला कर उसे घायल कर दिया।शिकायत में रामजी की मां मंजू के साथ भी मारपीट करने और पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है।शोर सुनकर सज्जन पुत्र संजय,सोना पत्नी मिठाईलाल समेत अन्य लोग मौके पर पहुंच गए।पीड़ित का आरोप है कि उसने पुलिस चौकी में शिकायत की,लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।उसने आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है।

Taza Khabar