पूर्णिया बिहार27अगस्त26* 40 लाख के स्मैक के साथ 2 होमगार्ड सहित 5 गिरफ्तार, दालकोला चेकपोस्ट पर वसूली का खुलासा
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार से
पूर्णियां बिहार , पूर्णिया जिले के अब तक के सबसे बड़ी खबर निकलकर आ रही है जहां 40 लाख का स्मैक बरामद हुआ है इसमें दो होमगार्ड सहित पांच लोग दबोचा गए हैं
इसका खुलासा तब हुआ जब पूर्णिया के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉक्टर शौर्य सुमन ने सदर थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर स्मैक तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है, वरीय पुलिसअधीक्षक ने बताया कि उनकी गुप्त सूचना पर की गई कार्रवाई में सदर थाना पुलिस ने 40 लाख रुपये कीमत के 406 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्करों और दालकोला चेकपोस्ट पर तैनात दो होमगार्ड जवानों को गिरफ्तार किया है, पुलिस ने 95 हजार रुपये नकद, तीन मोबाइल और एक पल्सर बाइक भी बरामद की है,
वरीय पुलिस अधीक्षक डॉक्टर सुमन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि थानाध्यक्ष सदर को सूचना मिली थी कि शीशाबाड़ी मवेशी हाट के पास कुछ युवक बाइक से स्मैक बेचने आ रहे हैं, सूचना को गंभीरता से लेते हुए उनके निर्देश पर एसडीपीओ सदर-1, एसडीपीओ बायसी, मद्य निषेध एवं स्वापक नियंत्रण इकाई प्रभारी और थानाध्यक्ष सदर के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया।
*रानीबाड़ी चौक पर बिछाया जाल*
टीम ने NH-57 पर जीरोमाइल से शीशाबाड़ी जाने वाली सड़क पर रानीबाड़ी चौक के पास वाहन जांच शुरू की। इसी दौरान लाल-काली पल्सर नंबर BR11BR-0173 पर सवार तीन युवक पुलिस को देखकर भागने लगे, जिन्हें सशस्त्र बल ने पकड़ लिया, तलाशी में निशाल कुमार 20 वर्ष और सन्नी कुमार 19 वर्ष दोनों रामबाग ड्राइवर टोला पूर्णिया तथा सुभान शेख 20 वर्ष भगवानपुर शेरूपाड़ा, वैष्णवनगर, मालदा के पास से कुल 406 ग्राम स्मैक मिला।
*पूछताछ में फूटा होमगार्ड नेटवर्क*
वरीय पुलिस अधीक्षक के अनुसार गिरफ्तार तस्करों ने पूछताछ में सनसनीखेज खुलासा किया कि मालदा के कुख्यात कलियाचक से स्मैक की बड़ी खेप दालकोला चेकपोस्ट पर तैनात होमगार्डों की मिलीभगत से पास कराई जाती है और इसके बदले मोटी रकम ली जाती है। आज पकड़ी गई खेप भी उन्हीं के द्वारा पास कराई गई थी,
*दो होमगार्ड धराए, एक फरार*
बयान के आधार पर पुलिस ने होमगार्ड बृजकिशोर कुमार पिता स्व. सखीचंद ठाकुर, कुंवारी वार्ड-7 बथनाहा सीतामढ़ी और होमगार्ड आकाश कुमार उरांव पिता स्व. गणेश उरांव, वार्ड-2 जानकीनगर पूर्णिया को गिरफ्तार कर लिया। होमगार्ड आकाश के पास से 55 हजार रुपये नकद बरामद हुए हैं। तीसरा होमगार्ड राज किशोर कुमार पिता केसर गिरधारी राय, पुरानी नंद गोला टिकापट्टी पूर्णिया भागने में सफल रहा, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
एसएसपी डॉ. शौर्य सुमन ने कहा कि वर्दी की आड़ में नशे के कारोबार को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
More Stories
पूर्णिया बिहार16अक्टूबर26* कसबा में रावण दहन को लेकर प्रशासन सख्त! SDM-SDPO ने किया मैदान का निरीक्षण,
New Delhi 17 October26**TODAYS TOP NEWS* from upaajtak news channel
नई दिल्ली 17 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*