October 17, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

बांदा 16 अक्टूबर 26*भांजे की हत्या में मामा और ममेरा भाई गिरफ्तार,डंडा बरामद*

बांदा 16 अक्टूबर 26*भांजे की हत्या में मामा और ममेरा भाई गिरफ्तार,डंडा बरामद*

बांदा 16 अक्टूबर 26*भांजे की हत्या में मामा और ममेरा भाई गिरफ्तार,डंडा बरामद*

**गुजरात से तीन दिन पहले घर लौटा था युवक,मामी से कथित संबंधों के विवाद की भी चर्चा*

यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट

पैलानी/बांदा।पैलानी थाना क्षेत्र के पैलानी डेरा गांव में 21 वर्षीय आलोक निषाद की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके मामा जगन्नाथ उर्फ गेद्दू और ममेरे भाई राजा भइया उर्फ रज्जा को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल डंडा बरामद किया है।आवश्यक कार्रवाई के बाद दोनों को न्यायालय भेज दिया गया।पैलानी डेरा निवासी आलोक गुजरात में मजदूरी करता था।वह घटना से करीब तीन दिन पहले घर लौटा था। 14 अक्टूबर की रात उसकी हत्या कर दी गई।मृतक के पिता सूरज प्रसाद की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था।आरोप है कि आलोक के साथ डंडे से मारपीट की गई,जिससे उसकी मौत हो गई।

हत्या की वजह को लेकर चर्चा
मामले को लेकर प्रकाशित कुछ मीडिया रिपोर्टों में मामी से कथित संबंधों से जुड़े विवाद को हत्या की वजह बताया गया है।हालांकि, पुलिस की उपलब्ध बाइट में इस पहलू की स्पष्ट पुष्टि नहीं होती।हत्या के कारणों और घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति जांच में जुटाए गए साक्ष्यों से स्पष्ट होगी।पुलिस के अनुसार,पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी सदर प्रतिज्ञा सिंह के नेतृत्व में पैलानी पुलिस ने कार्रवाई की।मुखबिर की सूचना पर दोनों आरोपियों को पैलानी डेरा के आगे बांदा-सुमेरपुर मार्ग से गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर इलेक्ट्रॉनिक और भौतिक साक्ष्य भी जुटाए।आलोक दो भाइयों में छोटा था।उसकी मां की करीब तीन वर्ष पहले मौत हो चुकी थी।युवक की मौत से परिवार में शोक व्याप्त है। थाना पैलानी में मुकदमा संख्या 218/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1)/238 में मामला दर्ज है।पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

Taza Khabar