पूर्णिया बिहार 27 अगस्त26* कबाड़ी की दुकान में चोरी का माल, 21 किलो तांबा तार के साथ 2 गिरफ्तार *
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार से
पूर्णियां बिहार : मुफस्सिल थाना पुलिस ने चोरी के तांबा तार की खरीद-बिक्री का बड़ा भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने बेलौरी चौक स्थित सीमांचल इंटरप्राइजेज कबाड़ी दुकान पर छापेमारी कर 21.750 किलोग्राम चोरी का तांबा तार और एसी का पाइप बरामद किया है। इस मामले में दुकानदार समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
एसडीपीओ सदर-1 ने बताया कि 25 अगस्त को थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि बेलौरी चौक स्थित मोहम्मद हबीब उर्फ बबलू की कबाड़ी दुकान में भारी मात्रा में चोरी का तांबा तार लाकर बेचा गया है। सूचना वरीय पुलिस अधीक्षक को दी गई और एसडीपीओ सदर-1 एवं तकनीकी शाखा के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया गया।
टीम ने दुकान की घेराबंदी कर तलाशी ली तो भारी मात्रा में तांबा का तार और एसी का पाइप बरामद हुआ। मौके पर मौजूद मोहम्मद हबीब उर्फ बबलू (38 वर्ष) पिता फरजन अली, रामघाट वार्ड-43 और रजत पाल (50 वर्ष) पिता स्वर्गीय मनोरंजन पाल, खुश्कीबाग मिलन पाड़ा वार्ड-41 को पकड़ा गया। कागजात मांगे जाने पर दोनों कोई संतोषजनक जवाब और न ही कोई वैध दस्तावेज पेश कर सके।
पुलिस ने दोनों के खिलाफ चोरी का सामान रखने और बेचने के आरोप में मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

More Stories
लखनऊ 28अगस्त 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें……………….*
पूर्णिया बिहार27अगस्त26* 40 लाख के स्मैक के साथ 2 होमगार्ड सहित 5 गिरफ्तार, दालकोला चेकपोस्ट पर वसूली का खुलासा
पूर्णिया बिहार 27 अगस्त26 *लोकगीतों से गूंजा आम्रपाली केंद्र, पामरिया नृत्य सीखने में जुटे युवा*