October 17, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

बांदा(उप्र)16 अक्टूबर 26*फूल डेकोरेशन करने गया युवक लापता, एक सप्ताह बाद भी पुलिस के हाथ खाली -

बांदा(उप्र)16 अक्टूबर 26*फूल डेकोरेशन करने गया युवक लापता, एक सप्ताह बाद भी पुलिस के हाथ खाली –

बांदा(उप्र)16 अक्टूबर 26*फूल डेकोरेशन करने गया युवक लापता, एक सप्ताह बाद भी पुलिस के हाथ खाली – परिजनों ने पुलिस अधीक्षक बांदा(उप्र) से लगाई गुहार*

*बांदा(उप्र)* कोतवाली नगर बांदा क्षेत्र से फूल डेकोरेशन का काम करने वाला एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया।
गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज होने के एक सप्ताह बाद भी कोई कार्रवाई न होने पर पीड़ित मां ने पुलिस अधीक्षक महोदय बांदा से शिकायत की है।

प्रार्थिया श्वेता पत्नी मनोज गुप्ता निवासी बनेउटा, थाना कोतवाली नगर बांदा ने शिकायती पत्र में बताया कि उनका इकलौता पुत्र स्नेहराज गुप्ता उर्फ कृष्ण गुप्ता उम्र 20 वर्ष फूल डेकोरेशन का कार्य करता है। दुर्गा महोत्सव के दौरान बांदा शहर के विभिन्न पंडालों को सजाने का काम मिला था।

आरोप है कि 09 अक्टूबर 2026 की रात 11 बजे वह यह कहकर निकला कि बैंक ऑफ बड़ौदा बांदा पंडाल का काम देखने जा रहा हूं, लेकिन वापस नहीं लौटा।

इस संबंध में थाना कोतवाली नगर बांदा में गुमशुदगी रिपोर्ट संख्या 34/2026 दिनांक 10-10-2026 दर्ज है। परिजनों का कहना है कि स्थानीय चौकी पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। पीड़िता ने पुत्र की सकुशल बरामदगी की मांग की है।
_______________________
बांदा(उप्र) समाचार

Taza Khabar