सुल्तानपुर24जुलाई26*कांवड़ यात्रा व आगामी त्योहारों को लेकर कुड़वार थाने में पीस कमेटी की बैठक, शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील*
*राजेश बाबा जनसंदेश टाइम्स कुड़वार सुल्तानपुर*
कुड़वार। कांवड़ यात्रा एवं आगामी त्योहारों के मद्देनजर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कुड़वार थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाप्रभारी प्रवीण कुमार ने की। इस दौरान उपनिरीक्षक दिनेश यादव एवं अम्बरीष पाठक सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
बैठक में क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, ग्राम प्रधानों, डीजे संचालकों, कांवड़िया संघ के प्रतिनिधियों तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं मीडिया बंधु ने भाग लिया। *थानाप्रभारी ने सभी से आपसी भाईचारा, शांति और सौहार्द बनाए रखते हुए प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।*
बैठक के दौरान डीजे संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि धार्मिक आयोजनों के दौरान किसी भी प्रकार के भड़काऊ, अश्लील अथवा आपत्तिजनक गीत न बजाए जाएं। साथ ही ध्वनि प्रदूषण संबंधी नियमों का पालन करने के लिए भी कहा गया।
इसके अलावा कुड़वार बाजार में बढ़ने वाली *भीड़ और यातायात* व्यवस्था को लेकर भी चर्चा हुई। पुलिस अधिकारियों ने सभी से यातायात नियमों का पालन करने, सड़क पर अतिक्रमण न करने तथा त्योहारों के दौरान व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने का अनुरोध किया।
थानाप्रभारी ने कहा कि शांति भंग करने या अफवाह फैलाने वाले तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी और कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
More Stories
मुजफ्फरनगर 14 सितंबर 26* महिला से लॉकेट लूटने वाले तीन बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार,
कानपुर नगर 14 सितम्बर 26*36वां वार्षिक आम सभा की बैठक पेंशनर्स समाज पनकी में संपन्न*
मुजफ्फरनगर 14 सितम्बर 26* बडकली फाटक पर एक व्यक्ति की रेल से कटकर मौत*