सुल्तानपुर24जुलाई26*कांवड़ यात्रा एवं आगामी त्योहारों को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न*
कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर दिया गया विशेष जोर
*कुड़वार, सुल्तानपुर*कांवड़ यात्रा तथा आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से कुड़वार थाना परिसर में *थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार* की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में एसआई दिनेश यादव, एसआई अम्बरीष पाठक सहित क्षेत्र के प्रधान व नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधि उपस्थित पत्रकार बंधु रहे। इस दौरान थानाध्यक्ष ने सभी से प्रशासन का सहयोग करने, आपसी भाईचारा बनाए रखने व भड़काऊ डी जे सॉन्ग न बजाये तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि कांवड़ यात्रा एवं आगामी त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में उपस्थित लोगों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया।
More Stories
बांदा 6 नवंबर 26*आगामी त्योहारों को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए DM ने की बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश*
दिल्ली 6 नकबर 26*केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से मिले राष्ट्रीय महासचिव नितिन भाटी और चौधरी सुनील गुर्जर,
पूर्णिया बिहार 6 नवंबर 26 *दीपावली पर जरा सी लापरवाही बन सकती है बड़ा हादसा: