पूर्णिया बिहार 6 नवंबर 26 *दीपावली पर जरा सी लापरवाही बन सकती है बड़ा हादसा:
बिहार अग्निशमन सेवा ने जारी की एडवाइजरी, पूर्णिया अग्निशमन पदाधिकारी की अपील – इन नियमों का करें पालन*
मोहम्मद इरफान कामिल ब्यूरो चीफ़ यूपी आज़तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार
पूर्णिया / दीपावली रोशनी और खुशियों का त्योहार है, लेकिन पटाखों और दीयों के कारण आग लगने की घटनाएं भी इसी दौरान सबसे ज्यादा होती हैं। इसी को देखते हुए बिहार सरकार, गृह विभाग (आरक्षी शाखा) के *बिहार अग्निशमन सेवा* ने दीपावली के अवसर पर अग्नि सुरक्षा हेतु विशेष उपाय जारी किए हैं। जिला अग्निशमन पदाधिकारी, पूर्णिया ने आमजनों से सतर्क रहने की अपील की है।
*क्या करें: सुरक्षित दीपावली के लिए ये 9 नियम जरूर अपनाएं*
अग्निशमन विभाग ने बताया कि हमेशा अधिकृत विक्रेताओं से ही गुणवत्तायुक्त पटाखे खरीदें। खुले स्थान जैसे पार्कों या बड़े मैदानों में ही पटाखे जलाएं, इमारतों, वाहनों और ज्वलनशील पदार्थों से दूर रहें। आग की आपात स्थिति के लिए हमेशा पास में पानी की बाल्टी रखें। सिंथेटिक कपड़ों की जगह सूती कपड़े पहनें, क्योंकि सिंथेटिक कपड़े जल्दी आग पकड़ लेते हैं। बच्चों के साथ हमेशा एक वयस्क व्यक्ति रहे, एक बार में एक ही पटाखा जलाएं, सुरक्षित दूरी बनाए रखें और हवा की दिशा का ध्यान रखें।
*क्या न करें: ये 7 गलतियां पड़ सकती हैं भारी*
विभाग ने चेतावनी दी है कि घर के अंदर, खिड़कियों के पास या बंद जगहों पर कभी भी पटाखे न जलाएं। ढीले या लटकते कपड़े पहनकर पटाखे न जलाएं। सूखी पत्तियों, सिलेंडर या वाहनों जैसे ज्वलनशील पदार्थों के पास पटाखे का उपयोग न करें। अधजले पटाखों को दोबारा जलाने की कोशिश न करें, कुछ मिनट प्रतीक्षा कर उसका सुरक्षित निपटान करें।
*आपात निकास मार्ग को न करें अवरुद्ध, दीयों को लावारिस न छोड़ें*
अग्निशमन सेवा ने कहा है कि पटाखे ऐसे स्थान पर न जलाएं जो आग लगने पर निकास मार्ग को अवरुद्ध कर दे। तेल के दीये, मोमबत्तियों या दीयों को कभी भी बिना देखे न छोड़ें, विशेष रूप से पर्दों या ज्वलनशील पदार्थों के पास। जलने या चोट लगने पर उसे नजरअंदाज न करें, तुरंत डॉक्टर से सलाह लें और बिना उचित मार्गदर्शन के घरेलू उपचार न करें।
*इमरजेंसी में तुरंत करें संपर्क: पूर्णिया जिला के हेल्पलाइन नंबर जारी*
किसी भी आपात स्थिति में तुरंत अग्निशमन सेवा को सूचित करें।
*निवेदक: जिला अग्निशमन पदाधिकारी, पूर्णिया*
*अग्निशामालय पूर्णियाँ : 7485805858, 7485805859*
*अग्निशामालय बनमनखी : 7485805864, 7485805865*
*अग्निशामालय धमदाहा : 7485805860, 7485805861*
*अग्निशामालय बायसी : 7485805862, 7485805863*
More Stories
पूर्णिया बिहार 6 नवंबर 26 *पूर्णिया में छठ को लेकर प्रशासन अलर्ट: DM अंशुल कुमार और SSP ने पक्की तालाब घाट का किया निरीक्षण
कानपुर नगर 6 नवम्बर 26*नवम्बर माह का निःशुल्क खाद्यान्न वितरण छह से 30 नवम्बर तक*
कानपुर नगर 6 नवम्बर 26*पंचायती राज विभाग में खुला सरकारी रुपए का घोटाला