अयोध्या24जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
[24/07, 18:03] +91 98892 32879: अयोध्या।
दो बाइक सवार ठगों ने सोना-चांदी साफ करने के बहाने एक महिला को ठग लिया, पायल साफ कराने के बाद ठगों ने घर से सोने की 1 चेन और 2 अंगूठी लेकर उसे डिब्बी में बंद कर फ्रिज में रखने को कहा,कुछ देर बाद डिब्बी खोली तो जेवर गायब थे और दोनों फरार हो चुके थे, तारुन थाना क्षेत्र की पारा गरीब शाह मजरे देवकली की घटना।
[24/07, 18:03] +91 98892 32879: अयोध्या
दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के समर्थन में अब अयोध्या के अधिवक्ता भी उतर आए हैं। अधिवक्ताओं ने संविधान की प्रस्तावना पढ़कर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया और छात्रों की मांगों का समर्थन जताया। अधिवक्ताओं ने हाथों में संविधान की प्रति लेकर प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी बात शांतिपूर्ण तरीके से रखना हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। आंदोलन के प्रति एकजुटता व्यक्त करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संदेश भी दिया गया प्रदर्शन में शामिल अधिवक्ताओं ने छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार किए जाने की अपील की। साथ ही कहा कि संवाद और संवैधानिक तरीके से ही किसी भी विवाद का समाधान संभव है।
[24/07, 18:03] +91 98892 32879: *छात्रवृत्ति योजनाओं हेतु 9 से 12 तक की कक्षाओं के लिए समय सारिणी जारी।*
*अयोध्या।*
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी श्री मोहन त्रिपाठी ने बताया कि वित्तीय वर्ष/शैक्षणिक सत्र 2026-27 में अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति,सामान्य वर्ग,अन्य पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक वर्ग पूर्वदशम् छात्रवृत्ति (कक्षा 9-10) तथा दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत कक्षा 11-12 के विद्यालयों को मास्टर डाटाबेस में सम्मिलित होने,छात्रों द्वारा ऑनलाइन आवेदन से लेकर छात्रवृत्ति वितरण तक की समस्त कार्यवाही हेतु समय सारिणी निर्गत की गयी है। वित्तीय वर्ष/शैक्षणिक सत्र 2026-27 में पूर्वदशम् छात्रवृत्ति (कक्षा 9-10) तथा दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत कक्षा 11-12 में अध्ययनरत अल्पसंख्यक वर्ग के छात्रों को छात्रवृत्ति भुगतान हेतु शासन स्तर से निर्गत समय सारिणी दिनांक 20 जुलाई,2026 में दिये गये निर्देशों के अनुपालन में सुसंगत शासनादेशों/छात्रवृत्ति नियमावली में उल्लिखित प्राविधानों के अनुसार जनपद से सम्बन्धित विद्यालयों को मास्टर डाटाबेस में सम्मिलित होने,छात्रों द्वारा ऑनलाइन आवेदन से लेकर छात्रवृत्ति वितरण तक की समस्त कार्यवाही को समयान्तर्गत पूर्ण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। इससे सम्बंधित अधिक जानकारी जिला पिछड़ा वर्ग कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।
[24/07, 18:03] +91 98892 32879: अयोध्या।
समाजवादी पार्टी की नीट अभ्यर्थियों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन की कोशिश
तुलसी उद्यान से सरयू तट तक पैदल मार्च निकालने की घोषणा की गई थी।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री का प्रतीकात्मक अस्थि विसर्जन करने की भी योजना थी।
पुलिस ने कार्यक्रम से पहले कई सपा पदाधिकारियों को उनके आवास पर नजरबंद कर दिया।
महिला सभा की महानगर अध्यक्ष अपर्णा जायसवाल ने पुलिस कार्रवाई की निंदा की।
नजरबंदी के बाद सपा नेताओं ने सरयू के बजाय प्रतीकात्मक रूप से नाली में अस्थि विसर्जन करने की घोषणा की।
सपा नेताओं ने नीट अभ्यर्थियों की मांगों का समर्थन करते हुए शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई।
प्रधानमंत्री से जंतर-मंतर पहुंचकर आंदोलनरत छात्रों से संवाद करने और पूरे मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।
दिल्ली रवाना हो रहे सपा नेता पंडित समरजीत को भी पुलिस ने रास्ते में रोक दिया।
पंडित समरजीत ने शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करने, नीट मामले की निष्पक्ष जांच कराने और राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की।
[24/07, 18:03] +91 98892 32879: अयोध्या
समाजवादी पार्टी के छात्रसभा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रताप सिंह ने राष्ट्रपति संबोधित 6 सूत्रीय ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौपा !!
समाजवादी पार्टी के छात्रसभा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रताप सिंह ने राष्ट्रपति संबोधित 6 सूत्रीय ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौपा ,छात्रसभा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रताप सिंह ने ज्ञापन में माध्यम से मांग की कि नीट परीक्षा से संबंधित कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों पर कठोर कार्यवाही हो, छात्रों के भविष्य और रक्षा हेतु प्रभावी कदम उठाया जाए शान्तिपूर्वक लोकतांत्रिक तरीके से बात रखने और छात्रों की संविधानिक अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जाए, जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज की कार्यवाहियों की जांच कर दोषी पुलिस वालों व अधिकारियों पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल मंत्री पद से बर्खास्त किया जाए!इस मौके पर शावेज जाफरी एडवोकेट ,प्रवीण प्रताप सिंह,शशांक यादव,राहुल निषाद,अरविंद निषाद,रिंकू निषाद,अनन्द निषाद,सैयद अज़हर,अमृतांशु गौतम,आकाश तिवारी,सनी यादव,सैयद असद,प्रिंस सिंह,आदर्श प्रताप सिंह,लकी सिंह,अयान कुरैशी,सादाब पठान,शेर अली,फ़रमान खान,अशरफ़ खान,राहुल सिंह,अभिषेक,सोनू ख़ान,संस्कार सिंह,तालिब खान,हमज़ा खान,सुएब खान,अर्जुन पंडित,वैभव सिंह,अब्दुल्ला और सैकड़ो साथी मौजूद रहे!!

More Stories
पूर्णिया बिहार 24 जुलाई 26 पूर्णिया: XUV से हो रही थी विदेशी शराब की होम डिलीवरी, पुलिस ने किया ध्वस्त!
सुल्तानपुर24जुलाई26*तीन दिवसीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का नंदनी आई केयर में शुभारंभ*
सुल्तानपुर24जुलाई26*कांवड़ यात्रा एवं आगामी त्योहारों को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न*