November 6, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 6 नवंबर 26 *पूर्णिया में छठ को लेकर प्रशासन अलर्ट: DM अंशुल कुमार और SSP ने पक्की तालाब घाट का किया निरीक्षण

पूर्णिया बिहार 6 नवंबर 26 *पूर्णिया में छठ को लेकर प्रशासन अलर्ट: DM अंशुल कुमार और SSP ने पक्की तालाब घाट का किया निरीक्षण

पूर्णिया बिहार 6 नवंबर 26 *पूर्णिया में छठ को लेकर प्रशासन अलर्ट: DM अंशुल कुमार और SSP ने पक्की तालाब घाट का किया निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश*

मोहम्मद इरफान कामिल ब्यूरो चीफ़ यूपी आज़तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार

पूर्णिया / महापर्व छठ को लेकर पूर्णिया जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है। आगामी छठ महापर्व के सफल और सुरक्षित आयोजन को लेकर आज जिलाधिकारी *श्री अंशुल कुमार (भा.प्र.से.)* एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने शहर के सबसे बड़े *पक्की तालाब छठ घाट* का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने घाट की एक-एक तैयारी का बारीकी से जायजा लिया।

*DM अंशुल कुमार ने दिए बड़े निर्देश, गहरे पानी में बैरिकेडिंग और SDRF तैनात होगी*

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने कहा कि घाट तक जाने वाले सभी मार्गों की मरम्मत और साफ-सफाई समय पर पूरी हो। घाट पर पर्याप्त रोशनी, पेयजल और अस्थायी शौचालय की व्यवस्था रहे। तालाब के गहरे क्षेत्रों को चिह्नित कर मजबूत बैरिकेडिंग की जाए और गोताखोर व SDRF की टीम चौबीस घंटे तैनात रहे। साथ ही मेडिकल कैंप और एंबुलेंस की व्यवस्था अनिवार्य रूप से रहे और नगर निगम की टीम कचरा निस्तारण और स्वच्छता के लिए लगातार सक्रिय रहे।

*SSP का सुरक्षा प्लान: सादे में पुलिस, CCTV, वॉच टावर और कंट्रोल रूम से होगी निगरानी*

वहीं वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। घाट पर भारी संख्या में पुरुष और महिला पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। सादी वर्दी में पुलिसकर्मी भीड़ में तैनात रहेंगे। पूरे घाट परिसर में CCTV कैमरे, वॉच टावर और नियंत्रण कक्ष बनाया जाएगा। यातायात को सुगम बनाने के लिए पार्किंग और डायवर्जन का अलग प्लान तैयार किया गया है। असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।

*हेल्पलाइन नंबर जारी, प्रशासन ने की ये अपील*

अधिकारियों ने आम नागरिकों और व्रतियों से अपील की है कि वे प्रशासन का सहयोग करें और घाट पर स्वच्छता बनाए रखें। किसी भी असुविधा या आपात स्थिति में तुरंत नियंत्रण कक्ष के हेल्पलाइन नंबर *06454-243000* एवं *06454-241555* पर संपर्क करें।
निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, नगर आयुक्त, कार्यपालक अभियंता सहित सभी संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे।

Taza Khabar