*अब्दुल जब्बार एडवोकेट व मुजतबा खान की रिपोर्ट*
अयोध्या 06 सितंबर *पासी समाज की बैठक में शिक्षा पर दिया गया जोर*
*जगप्रसाद रावत के नेतृत्व में न्याय पंचायत स्तर पर हो रही बैठक*
भेलसर(अयोध्या)पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगप्रसाद रावत पासी समाज को एक जुट करने के लिये विधान सभा क्षेत्र में न्याय पंचायत स्तर पर बैठक कर रहे हैं।अब तक उन्होंने कई न्याय पंचायतों में सफल बैठक करके पासी समाज में अपनी पकड़ का एहसास करा चुके हैं।जिस प्रकार बैठक में पासी समाज के लोग शामिल हो रहे हैं उससे यह अंदाजा लग रहा है कि आने वाले दिनों में जगप्रसाद रावत अपनी बिरादरी के प्रभावशाली नेता के रूप में उभरेंगे।उन्होंने संडवा भेलू में भी न्याय पंचायत की बैठक आयोजित की जिसमे बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।जग प्रसाद रावत ने बताया कि अभी तक कुछ राजनैतिक दल पासी बिरादरी को सिर्फ वोट बैंक के रुप मे प्रयोग करते थे लेकिन अब यह समाज जागरूक हो गया अब अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ेगा।पासी समाज उत्थान संघर्ष समिति की बैठक आज संडवा भेलू में महाराजा बिजली पासी उत्थान संघर्ष समिति की बैठक में अध्यक्ष दिलीप कुमार रावत व अमरेश कुमार रावत के नेतृत्व में सम्पन्न हुई।जिसमें शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा पर जोर देते हुए समाज की कुरीतियों पर बल देते हुए समस्त समाज के लोगों को हर मुद्दों पर अग्रसर रहने का आह्वान किया गया।इस मौके पर मास्टर अरविन्द शास्त्री,पाला कराम रावत,माया राम रावत,रोमी रावत,पूर्व प्रधान चेत राम रावत,राम मिलन रावत,संतोष,अमृत लाल,रविचन्द,गंगा राम,पूर्व प्रधान सुरेंद्र,अशोक मास्टर,राम करन,डाक्टर राम सुमिरन,राजेन्द्र रावत,राम नरेश,राम जियावन,रामेश्वर,पूर्व प्रधान ओहरवा दीन आदि लोग उपस्थित थे।

More Stories
नई दिल्ली 28अगस्त 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
लखनऊ 27अगस्त 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
बांदा27अगस्त26* बांदा में पुलिसकर्मियों को बांधी राखी, नशामुक्त समाज का दिलाया संकल्प