*अब्दुल जब्बार एडवोकेट व डॉ0 मो0 शब्बीर की रिपोर्ट*
अयोधया 06 सितंबर *मिलिनीयम एजुकेशनल एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस*
भेलसर(अयोध्या)रुदौली विकास खण्ड क्षेत्र के सीबीएससी बोर्ड से सम्बद्ध मिलिनीयम एजुकेशनल एकेडमी भेलसर में भारत के दूसरे राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती धूमधाम से मनाई गई।
हर वर्ष 5 सितंबर को पूरे भारत में प्रत्येक विद्दालयों में शिक्षक दिवस मनाया जाता है।इस दिन छात्रों द्दारा अपने फेवरेट टीचर्स को याद करते हैं और उनके प्रति अपने सम्मान और स्नेह को अभिव्यक्ति करते हैं खास तौर पर इस दिन को स्कूलों और कालेजों में खास तौर पर खास तैयारियां की जाती हैं और यह दिन शिक्षकों के लिए खास होता है।
शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है।इस पर प्रकाश डालते मिलिनीयम एजुकेशनल एकेडमी के संरक्षक डाक्टर रियाजुल हक़ अंसारी ने कहा कि शिक्षक दिवस भारत के पूर्व राष्ट्रपति डाक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के मौके पर 5 सितम्बर को मनाया जाता है।पहली बार शिक्षक दिवस सन 1962 में मनाया गया था जब पूर्व राष्ट्रपति डाक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन देश के राष्ट्रपति के रूप में चुने गए थे।एक बार उनके जन्मदिन पर उनके दोस्तों और कुछ छात्रों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई देने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया तो उन्होंने कहा कि मेरा जन्मदिन अलग से मनाने की जगह अगर शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाएगा तो मुझे गर्व महसूस होगा तभी से देशभर में शिक्षक दिवस 5 सितम्बर को मनाया जाने लगा।
मिलिनीयम एजुकेशनल एकेडमी की प्राचार्या एकता टण्डन ने शिक्षक दिवस पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डाक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन भारत के पहले उप-राष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति रहे और वह भारतीय संस्कृति के संवाहक,प्रख्यात शिक्षाविद,महान दार्शनिक थे।उनके इन्हीं गुणों के कारण सन् 1954 में भारत सरकार ने उन्हें सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से अलंकृत किया था।इस अवसर पर मिलिनीयम एजुकेशनल एकेडमी भेलसर की अनुराधा श्रीवास्तव,सर्वेशरी पटवाल,नाज़िया सलीम,हिना कौसर,नैंसी मिश्रा,जया वर्मा,गजेंद्र सिंह,मरीना डी क्रूज़,हिना काज़मी,मोइन खान,ज़हीर खान,हरीश यादव,गौरव सिंह सहित सभी विद्यालय स्टाप मौजूद रहा।

More Stories
नई दिल्ली 28अगस्त 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
लखनऊ 27अगस्त 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
बांदा27अगस्त26* बांदा में पुलिसकर्मियों को बांधी राखी, नशामुक्त समाज का दिलाया संकल्प