September 2, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 1 सितंबर26 *पूर्णिया में इस साल की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर को, अधिवक्ताओं के साथ हुई अहम बैठक*

मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार से

पूर्णियां बिहार ! व्यवहार न्यायालय पूर्णिया एवं बनमनखी, धमदाहा और बायसी में 12 सितंबर 2026 को इस वर्ष की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा। साथ ही 1 अगस्त से मध्यस्थता अभियान 3.0 भी चल रहा है।
इसको लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कन्हैया जी चौधरी की अध्यक्षता में जिला अधिवक्ता संघ के सभागार में अधिवक्ताओं के साथ बैठक हुई।
बैठक में प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय राकेश कुमार, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रोमी कुमारी, सचिव सुनील कुमार और अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष ज्योतिन्द्र नारायण अम्बष्ट सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।
अधिकारियों ने बताया कि लोक अदालत में 138 एनआई एक्ट, बैंक वसूली, मोटर दुर्घटना दावा, ट्रैफिक चालान, श्रम विवाद, बिजली-पानी बिल, वैवाहिक विवाद, भूमि अधिग्रहण सहित कई मामलों का सुलह समझौते के आधार पर निपटारा किया जाएगा। नोटिस नहीं मिलने पर भी दोनों पक्ष 12 सितंबर को न्यायालय आकर अपने वाद का निपटारा करा सकते हैं।

Taza Khabar