*पूर्णिया बिहार 6 अक्टूबर26 पूर्णिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो दिन में 211 वारंट का निष्पादन, फरार अपराधियों में हड़कंप*
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल ब्यूरो चीफ़ पूर्णिया डिविजन बिहार
पूर्णिया बिहार / वरीय पुलिस अधीक्षक डॉक्टर शौर्य सुमन महोदय, पूर्णिया के कुशल मार्गदर्शन एवं दिशानिर्देशन में 3 अक्टूबर और 4 अक्टूबर को पूरे जिले में पूर्णिया पुलिस द्वारा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए दो दिवसीय विशेष समकालीन अभियान चलाया गया।
इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य लंबे समय से लंबित वारंट, इश्तेहार और कुर्की के मामलों का त्वरित निष्पादन करना था। इस अभियान के दौरान पुलिस टीम के द्वारा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में तत्परतापूर्वक छापेमारी की गई, जिसके तहत कुल 211 गैर-जमानती वारंट का निष्पादन किया गया।
More Stories
मथुरा 6 अक्टूबर 26*जमीन विवाद में सात लोगों के ऊपर 307 का मुकदमा पंजीकृत
मुजफ्फरनगर 6 अक्टूबर 26*लिखित समझौतों के बावजूद वर्षों से लंबित मांगें, एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने दी हड़ताल की चेतावनी,,,
कानपुर नगर 6 अक्टूबर 26*पुलिस उपायुक्त पश्चिम द्वारा अपराध गोष्ठी आयोजित,