हरिद्वार २सितंबर २६ * खटीमा-मसूरी गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि, राज्य आंदोलनकारियों ने कहा- शहीदों का सपना पूरा होने तक जारी रहेगा संघर्ष
हरिद्वार से कालूराम जयपुरिया की खास खबर यूपीआजतक
हरिद्वार। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संयुक्त संघर्ष समिति की ओर से बुधवार, 2 सितंबर 2026 को हरिद्वार के गोविंद घाट में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान खटीमा एवं मसूरी गोलीकांड के अमर शहीदों, नेपाल जल प्रलय में मारे गए लोगों तथा राज्य आंदोलनकारी आनंद मणि नौटियाल, शांति मनोडी, परमानंद बहुगुणा और उमा रावत को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
श्रद्धांजलि सभा में उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान शहीद हुए आंदोलनकारियों को याद करते हुए उनके योगदान और संघर्ष को नमन किया गया। इस अवसर पर राज्य आंदोलनकारियों ने कहा कि उत्तराखंड राज्य के गठन के वर्षों बाद भी आंदोलनकारियों की कई प्रमुख समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया है।
हत्यारों को सजा दिलाने की मांग
समिति के केंद्रीय अध्यक्ष सतीश जोशी ने कहा कि राज्य आंदोलन के दौरान शहीद हुए आंदोलनकारियों के हत्यारों को अभी तक किसी भी सरकार द्वारा सजा नहीं दिलाई जा सकी है। उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों ने अलग उत्तराखंड राज्य के लिए अपना जीवन और भविष्य दांव पर लगाया था, लेकिन लंबे समय बाद भी उनकी कई मांगें लंबित हैं।
सतीश जोशी ने कहा कि आज भी वंचित राज्य आंदोलनकारी चिन्हीकरण सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हैं। उन्होंने सरकार से आंदोलनकारियों की लंबित मांगों का शीघ्र समाधान करने की मांग की।
शहीदों का सपना पूरा होने तक संघर्ष जारी
जिला अध्यक्ष जगत सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड राज्य आंदोलन के शहीदों ने जिस बेहतर और जनभावनाओं पर आधारित उत्तराखंड का सपना देखा था, वह अभी तक पूरी तरह साकार नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों की समस्याओं का समाधान करना सरकार की जिम्मेदारी है।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक शहीदों का सपना पूरा नहीं होगा, तब तक राज्य आंदोलनकारियों का संघर्ष जारी रहेगा। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित आंदोलनकारियों ने शहीदों के सपनों और राज्य आंदोलन की मूल भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया।
बड़ी संख्या में आंदोलनकारी रहे मौजूद
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारियों और राज्य आंदोलनकारियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में जसवन्त सिंह बिष्ट, के. पी. काला, महीपत सिंह नेगी, कालूराम जयपुरिया, ख्यात सिंह रावत, कामरेड साकेत वशिष्ठ, मोहन सिंह रावत, गिरीश चंद्र घिल्डियाल, भगवान जोशी, डी. एन. जुयाल, महेश चंद काला, शिवराम पुरी, सरिता पुरोहित, देवेश्वरी गैरोला, धर्मेंद्र घिल्डियाल, सुरेंद्र प्रसाद बौठियाल, तेज सिंह रावत, महानन्द बलोदी, भगवती प्रसाद सती, शूरवीर सिंह राणा, कमला नेगी, घनश्याम मिश्रा, पुष्पा देवी चौहान, प्रताप सिंह थपलियाल, विष्णु दत्त सेमवाल, सरोजिनी जोशी सहित अनेक लोग शामिल रहे।
कार्यक्रम के अंत में समिति के सचिव जसवन्त सिंह बिष्ट ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलन के शहीदों की स्मृति और उनके संघर्ष को हमेशा जीवित रखा जाएगा तथा आंदोलनकारियों की मांगों के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रहेगा।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में जसवन्त सिंह बिष्ट, के. पी. काला, महीपत सिंह नेगी, कालूराम जयपुरिया, ख्यात सिंह रावत, कामरेड साकेत वशिष्ठ, मोहन सिंह रावत, गिरीश चंद्र घिल्डियाल, भगवान जोशी, डी. एन. जुयाल, महेश चंद काला, शिवराम पुरी, सरिता पुरोहित, देवेश्वरी गैरोला, धर्मेंद्र घिल्डियाल, सुरेंद्र प्रसाद बौठियाल, तेज सिंह रावत, महानन्द बलोदी, भगवती प्रसाद सती, शूरवीर सिंह राणा, कमला नेगी, घनश्याम मिश्रा, पुष्पा देवी चौहान, प्रताप सिंह थपलियाल, विष्णु दत्त सेमवाल, सरोजिनी जोशी, मंगली देवी रावत, भीमसेन रावत, जगदीश सिंह रावत, बीना रावत, शीशराम शर्मा, ललित मोहन जोशी, बबीता डंडरियाल, विजय जोशी, अंजू उप्रेती, योगेश सिंगवाला, सोम प्रकाश शर्मा, एस. पी. मुलसी, आर. पी. मंमगाई, वीरेंद्र कुमार घिल्डियाल, विनोद प्रकाश शर्मा, विजय खंडूरी, एस. पी. बलोनी, डॉ. हरिनारायण जोशी, पंडित शीशराम शर्मा, पंकज बहुगुणा, एस. एस. रावत, भीमसेन रावत, रणजीत सिंह रावत, रमेश चंद्र पंत, प्रवीण कुमार, धर्मा देवी पयाल, गोपाल दत्त जोशी, सतीश कुमार जैन, तारा दत्त जोशी, गुलाब सिंह थपलियाल, भगवती प्रसाद काला, बीना नौटियाल, दीपक पांडेय, तरुण व्यास, चौधरी वीरपाल सिंह जाट, जे. पी. बड़ाकोटी, शशि भूषण घिल्डियाल, मालती रावत, सरोज मंमगाई, सुशीला पाण्डेय, विमला बलोनी आदि शामिल रहे।
जसवन्त सिंह बिष्ट
सचिव
उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संयुक्त संघर्ष समिति
मो.: 8979204440

More Stories
मुजफ्फरनगर २सितंबर २६ * मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर में दर्दनाक हादसा, 11 वर्षीय बच्चे की मौत
पूर्णिया बिहार 1 सितंबर 26 पूर्णिया में आम्रपाली प्रशिक्षण का 8वां दिन, कजरी और झिझिया से गूंजा प्रेक्षागृह*
पूर्णिया बिहार 1 सितंबर 26 पूर्णिया में सहयोग शिविरों का विधायक ने किया निरीक्षण, कहा – हर समस्या का होगा समय पर समाधान*