September 9, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मुजफ्फरनगर 9 सितम्बर 26*मुजफ्फरनगर के चर्चित पेड़ प्रकरण में नया मोड़, पेड़ काटने वालों का वीडियो वायरल

मुजफ्फरनगर 9 सितम्बर 26*मुजफ्फरनगर के चर्चित पेड़ प्रकरण में नया मोड़, पेड़ काटने वालों का वीडियो वायरल

मुज़फ्फरनगर ब्रेकिंग

मुजफ्फरनगर 9 सितम्बर 26*मुजफ्फरनगर के चर्चित पेड़ प्रकरण में नया मोड़, हरे पेड़ काटने वालों का वीडियो वायरल

मुजफ्फरनगर *सरकारी बाग से शीशम के पेड़ काटने का मामला, जांच के आदेश के बावजूद कार्रवाई पर उठ रहे सवाल

**लोकेन्द्र गौतम ब्यूरो चीफ* सहारनपुर मंडल *यूपी आजतक*

जनपद मुज़फ्फरनगर में चर्चित पेड़ प्रकरण मामले में अब नया मोड़ सामने आया है। सरकारी बाग से हरे-भरे शीशम के पेड़ काटे जाने के मामले में कथित तौर पर हरे पेड़ काटने वालो का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पूरे मामले को लेकर एक बार फिर चर्चाएं तेज हो गई हैं बताते चले कि कुछ दिन पूर्व शामली रोड स्थित काशीराम कॉलोनी के पीछे स्थित सरकारी बाग से दो शीशम के हरे-भरे पेड़ काटे जाने का मामला सामने आया था। स्थानीय निवासियों ने दिनेश वर्मा समेत अन्य लोगों पर पेड़ काटने के गंभीर आरोप लगाए थे। वहीं वार्ड नंबर 19 के भाजपा सभासद योगेश मित्तल पर भी पेड़ कटवाकर उससे प्राप्त धनराशि मंदिर में दान करने के आरोप लगाए गए थे

मामला सामने आने के बाद संबंधित अधिकारियों ने जांच के आदेश दिए थे ।