September 9, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ 9 सितंबर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें...................*

लखनऊ 9 सितंबर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*

लखनऊ 9 सितंबर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡लखनऊ, मायावती ने आकाश आनंद के लिए शर्त रखी, आकाश आनंद की BSP में वापसी के लिए शर्त, अशोक सिद्धार्थ राजनीति से संन्यास लें- माया, तभी दामाद आकाश आनंद की वापसी- मायावती, दामाद का भला चाहते हो तो संन्यास लो- माया, तब दामाद आकाश को फ्री हैंड मिलेगा- मायावती, अशोक सिद्धार्थ ने आकाश का नुकसान किया- माया, अपने स्वार्थ के चक्कर में आकाश का नुकसान किया

➡लखनऊ, लखनऊ विश्वविद्यालय में VHP का विरोध प्रदर्शन, मंदिर की बदहाली को लेकर VHP ने जताई नाराजगी, बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने भी किया जमकर प्रदर्शन, कुलपति को सौंपा ज्ञापन, मंदिर के जीर्णोद्धार की मांग, मंदिर की बदहाली के जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग, कार्यकर्ताओं ने परिसर में पढ़ी हनुमान चालीसा, फावड़ा और तसला लेकर पहुंचे VHP कार्यकर्ता, धार्मिक वेशभूषा को लेकर विवि प्रशासन से सवाल

➡प्रतापगढ़, पुलिस ने पटाखा फैक्ट्री पर मारा छापा, सीओ, एसडीएम फोर्स के साथ पहुंची, बिना लाइसेंस के संचालित थी फैक्ट्री, कई तरह के पटाखे,सामान बरामद हुआ, केस दर्ज,1 आरोपी अरेस्ट, पड़ताल जारी, महेशगंज के माघी चैनगढ़ का मामला

➡प्रयागराज, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद से जुड़ी खबर, UP बोर्ड का हाईस्कूल की मूल्यांकन प्रणाली में बदलाव, विज्ञान,गृह विज्ञान में आंतरिक मूल्यांकन की व्यवस्था समाप्त, यूपी बोर्ड खुद 30 नंबर की प्रैक्टिकल परीक्षा लेगा, 5 प्वाइंट स्केल ग्रेडिंग प्रणाली के आधार पर होता था, इसे अंक पत्र में ग्रेड के रूप में दर्ज किया जाता था, अन्य विषयों में पुरानी व्यवस्था लागू रहेगी, मार्कशीट में ग्रेड के साथ प्रैक्टिकल नंबर भी दिखेंगे, यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने दी जानकारी

➡अम्बेडकरनगर, नकली/डुप्लीकेट दवाओं के कारोबार पर शिकंजा, प्रशासन-पुलिस की संयुक्त टीम ने की छापेमारी, नकली आयुर्वेदिक,होमियोपैथिक दवाओं की पैकेजिंग सामग्री बरामद, मकान से भारी मात्रा में पैकेजिंग सामग्री बरामद हुई, कई ब्रांडों के फर्जी रैपर और लेबल बरामद किए गए, Heat Shrink Tunnel Machine समेत अन्य उपकरण मिले, अन्य जनपदों से सामग्री मंगाकर,बिक्री किए जाने की आशंका, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी ने दर्ज कराया केस, मकान मालिक समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज, मामले में जैतपुर थाने में एफआईआर दर्ज, जांच जारी

➡बुलंदशहर, ट्रांसफॉर्मर से गिरता तेल लूटने की मची होड़, धमाके के बाद ट्रांसफार्मर में हुआ बड़ा छेद, जान जोखिम में डालकर तेल भरते दिखे लोग, वीडियो वायरल होने पर विभाग को दी सूचना, बिजली बंद कर मरम्मत कार्य शुरू कराया गया, खुर्जा नगर में LIC कार्यालय के बाहर का वीडियो

➡अलीगढ़, 8 सितम्बर से लापता युवक की तलाश जारी, भैंसा बुग्गी सहित नहर में गिरा युवक बदेश, 24 घंटे से बाद भी नहीं लगा युवक का सुराग, प्रशासन और गोताखोर नहर में कर रहे तलाश, अलीगढ़ के थाना खैर इलाके की घटना

➡सहारनपुर, PNB करेंसी चेस्ट मामले को लेकर बैठक, NIA अधिकारी ने एसएसपी से की मुलाकात, SSP, NIA की बीच करीब 1 घंटे चली बैठक, 17.29 करोड़ के मामले की जांच में जुटी NIA, मामले में कई अहम सुराग जुटाने में लगी NIA

➡वाराणसी, 9वें राष्ट्रीय पोषण माह का CM ने किया शुभारंभ, शुभारंभ कार्यक्रम में सीएम योगी का संबोधन, शासन की आदर्श व्यवस्था राम राज्य- सीएम, पुरानी सरकार में सिर्फ घोषणाएं होती थीं- सीएम, पीएम के विजन से आज परिवर्तन आया- सीएम, 2017 के पहले आंगनबाड़ी केंद्र बदहाल थे- सीएम, ‘यूपी में 2017 से पहले आंगनबाड़ी केंद्र जर्जर थे’, हमने आंगनबाड़ी वर्करों का मानदेय बढ़ाया- सीएम, ‘मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र क्या होता है, हमने दिखाया’, हमने सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को प्राथमिकता दी- CM, किसी भी देश की ताकत उसका युवा है- सीएम

➡मऊ, पिकअप ने बाइक सवार को मारी टक्कर, बाइक सवार युवक की हुई दर्दनाक मौत, हादसे में पत्नी-बच्चे बुरी तरह हुए घायल, घटना का वीडियो सीसीटीव में हुआ कैद, 30 वर्षीय अहमद की हुई मौके पर मौत, मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र की घटना

➡सुल्तानपुर, परियोजना निदेशक का वीडियो हुआ वायरल, कार्यालय में डांस करते वीडियो हुआ वायरल, डांस करते दिखे अशोक कुमार सिंह पटेल, शराब के नशे में कार्यालय में डांस का आरोप, वहीं उनका एक कथित ऑडियो भी वायरल, ऑडियो में मातहतों को हड़काते का आरोप, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के पीडी हैं

➡हापुड़, सपा सांसद रामजीलाल सुमन पहुंचे हापुड़, मोदीनगर रोड पर रोके गए रामजीलाल सुमन, सपा सांसद को कई थानों की पुलिस ने रोका, दीपक जाटव हत्याकांड के मामले में पहुंचे थे, पीड़ित परिवार से मुलाकात करने जा रहे थे

➡मेरठ, रिश्वत लेते कानूनगो रंगे हाथ पकड़ा गया, रिश्वत लेते एन्टी करप्शन टीम ने पकड़ा, 30 हज़ार की घूस लेने का गंभीर आरोप, पैमाइश कर रिपोर्ट लगाने के नाम पर मांगी घूस, तहसील परिसर से घूस लेते एन्टी करप्शन ने पकड़ा, कानूनगो धर्मपाल 30 हज़ार घूस लेते पकड़ा गया, कानूनगो को देहली गेट थाने लेकर पहुंची टीम

➡आगरा, आगरा में LIC एजेंट पर छेड़छाड़ का आरोप, महिला का LIC एजेंट पर छेड़छाड़ का आरोप, बीमा पॉलिसी के नाम पर लगाया छेड़छाड़, घर में अकेला देखकर की अश्लील हरकत- महिला, जाति सूचक शब्द, मारने की धमकी का आरोप, पीड़िता ने एजेंट की थाने में की शिकायत, मामले की जांच पड़ताल में जुटी पुलिस, आगरा के थाना शमशाबाद क्षेत्र का मामला

➡कासगंज, चोरी के आरोप में किशोर से बर्बरता, 13 वर्षीय किशोर को दी तालिबानी सजा, किशोर को पेड़ से बांधकर पीटने का आरोप, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, मां की तहरीर पर 4 लोगों पर केस दर्ज, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस टीम, गंजडुंडवारा कोतवाली इलाके का मामला

➡आगरा, सिरफ़िरे आशिक का युवती पर जानलेवा हमला, आरोपी ने युवती के गले पर चाकू से वार किया, प्रेम प्रसंग में थे,कुछ समय से नहीं हो रही थी बात, नाजुक हालत में ज्योति का अस्पताल में इलाज जारी, आरोपी ओंकार की तलाश में पुलिस की दबिश जारी, आगरा के सिकंदरा थाना इलाके की वारदात

Taza Khabar