बांदा 9 सितंबर 26*श्रम विभाग की विवाह सहायता योजना के 55 हजार में से 26,500 रुपये हड़पने का आरोप,
पीड़ित महिला ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार*
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
*बांदा*-श्रम विभाग में पंजीकृत एक गरीब महिला मजदूर ने पुत्री विवाह सहायता योजना के तहत मिले पैसों में से 26,500 रुपये हड़प लिए जाने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी बांदा को लिखित शिकायत पत्र देकर न्याय की मांग की है।
पीड़िता कैलासिया पत्नी राजा, निवासी ग्राम पंचायत पिपरी खैरवा ओरन, थाना बिसंडा, तहसील अतर्रा ने बताया कि वह श्रम विभाग बांदा में पंजीकृत मजदूर है, जिसका पंजीयन संख्या 09415500036577 है।
पीड़िता के अनुसार उसने अपनी पुत्री के विवाह के बाद पुत्री विवाह सहायता योजना के तहत दिनांक 15.09.2021 को ऑनलाइन आवेदन किया था, जो उसके गांव के ही डॉक्टर रामफल पुत्र लल्लू ने 1500 रुपये लेकर करवाया था।
लगभग 4 वर्ष बाद श्रम विभाग द्वारा दिनांक 13.07.2026 को उसके खाते में योजना के तहत 55,000 रुपये भेजे गए।
आरोप है कि दिनांक 16.07.2026 को जब वह इंडियन बैंक शाखा ओरन में पैसा निकालने गई, तो वहीं पर रामफल बैंक में मिल गया। उसने 49,000 रुपये का विड्रॉल फार्म भरवाकर गिनती के बहाने पूरे पैसे ले लिए और घर आकर उसे केवल 22,500 रुपये ही दिए।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि रामफल ने कहा कि 26,500 रुपये श्रम विभाग के अधिकारियों को देने हैं, जबकि अधिकारियों ने उसे किसी को पैसा न देने के लिए कहा था।
कैलासिया ने बताया कि वह ईंट भट्ठे में मजदूरी करने वाली असहाय महिला है। कई महीने बीत जाने के बाद भी रामफल उसका पैसा वापस नहीं कर रहा है। मांगने पर कहता है “मैं नहीं दूंगा, जो समझ में आए करो, जहां जाना हो चली जाओ।”
पीड़िता ने जिलाधिकारी से न्याय की मांग है कि उसके 26,500 रुपये एक व्यक्ति डॉक्टर रामफल से वापस दिलाए जाएं ।
और उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए।

More Stories
कानपुर नगर 9 सितंबर 26*नहर में बहता प्लास्टिक रोकेगा ‘ट्रैश बूम’, बिल्हौर देहात ने पेश किया कचरा प्रबंधन का मॉडल*
कानपुर नगर 9 सितंबर 26*सेवायोजन कार्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण
मुजफ्फरनगर 9 सितम्बर 26*मुजफ्फरनगर के चर्चित पेड़ प्रकरण में नया मोड़, पेड़ काटने वालों का वीडियो वायरल