पंजाब 9 सितंबर 26*20 नशीली गोलियों सहित पकड़े गए आरोपी सुखविंद्र सिंह उर्फ एलियन को जेल भेजा
अबोहर, 9 सितम्बर (शर्मा/सोनू)। थाना खुईयांसरवर पुलिस ने 20 नशीली गोलियों सहित पकड़े गए आरोपी सुखविंद्र सिंह उर्फ एलियन पुत्र हरदीप सिंह को पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
गौरतलब है कि थाना खुईयांसरवर के प्रभारी परमजीत सिंह, एएसआई गुरमेल सिंह गांव किलियांवाली की तरफ जा रहे थे कि सामने से एक युवक संदिग्ध अवस्था में आता दिखाई दिया। शक के आधार पर जब उसकी तलाशी ली तो उससे 20 नशीली गोलियां बरामद हुई। आरोपी की पहचान सुखविंद्र सिंह उर्फ एलियन पुत्र हरदीप सिंह वासी गिदड़्ांवाली के रूप में हुई थी।
फोटो:3, आरोपी व पुलिस पार्टी।
More Stories
मुजफ्फरनगर: 24 अक्टूबर 2026 रक्तदान के क्षेत्र में समर्पित युवा समिति का फिर बढ़ा मान, सीएमओ ने किया सम्मानित,,,
नैनीताल 23 अक्टूबर 26*लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय घोटाले की जांच 5 महीने बाद भी अधर में, समाजसेवी ने सीएम पोर्टल पर की शिकायत;
लखनऊ 24 अक्टूबर 26*यूपी में 200+ दरोगाओं का इंस्पेक्टर बनने का रास्ता साफ