पंजाब 9 सितंबर 26*घंटाघर पर ऊगा पीपल, ऐतिहासिक इमारत को पहुंचा रहा गंभीर नुकसान
नगर निगम आंख मूंदे बैठा, संरक्षण को लेकर कोई ठोस कदम नहीं
अबोहर, 9 सितम्बर (शर्मा/सोनू)। शहर की पहचान माने जाने वाले ऐतिहासिक घंटाघर की इमारत इन दिनों गंभीर खतरे का सामना कर रही है। घंटाघर की दीवारों और ऊपरी हिस्से में घंटाघर पर उगा पीपल का पेड़ धीरे-धीरे इस ऐतिहासिक धरोहर को खोखला करता जा रहा है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि नगर निगम इस ओर पूरी तरह आंख मूंदे बैठा है। स्थानीय लोगों के अनुसार घंटाघर की दरारों में वर्षों पहले उगा पीपल अब एक पेड़ का रूप ले चुका है। इसकी जड़ें इमारत की दीवारों के भीतर गहराई तक फैल चुकी हैं, जिससे घंटाघर के गुबंद में चौड़ी दरारें पड़ रही हैं और प्लास्टर लगातार झड़ रहा है। यदि समय रहते इस पेड़ को सुरक्षित तरीके से नहीं हटाया गया, तो घंटाघर की मजबूती को भारी नुकसान पहुंच सकता है।
इतिहास प्रेमियों और शहरवासियों का कहना है कि घंटाघर न केवल एक इमारत है, बल्कि शहर की सांस्कृतिक पहचान और विरासत का प्रतीक भी है। इसके बावजूद नगर निगम की ओर से न तो किसी तकनीकी जांच की गई और न ही संरक्षण के लिए कोई योजना बनाई गई है। नगर निगम का कार्यकाल खत्म होने को है। लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायतें देने के बावजूद प्रशासन ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया। विशेषज्ञों का मानना है कि पीपल जैसे बड़े पेड़ों की जड़ें पुरानी इमारतों के लिए बेहद घातक होती हैं। जड़ें नमी को बढ़ाती हैं और दीवारों की पकड़ को कमजोर कर देती हैं, जिससे भविष्य में इमारत का कोई हिस्सा गिरने का खतरा बना रहता है। ऐसे में घंटाघर के आसपास आने-जाने वाले लोगों की सुरक्षा भी सवालों के घेरे में है। क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि नगर निगम तुरंत इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तकनीकी विशेषज्ञों की टीम से घंटाघर का निरीक्षण करवाए। साथ ही पीपल के पेड़ को वैज्ञानिक तरीके से हटाकर इमारत की मरम्मत और संरक्षण का कार्य शीघ्र शुरू किया जाए। यदि नगर निगम ने अब भी लापरवाही बरती, तो आने वाले समय में यह ऐतिहासिक धरोहर क्षतिग्रस्त हो सकती है, जिसकी जिम्मेदारी पूरी तरह प्रशासन की होगी। शहरवासियों को उम्मीद है कि संबंधित विभाग जागेगा और घंटाघर को बचाने के लिए जल्द आवश्यक कदम उठाएगा।
फोटो:4, घंटाघर पर ऊगा पीपल
—
SATYA NARAYAN SHARMA
Crime Reporter
Contact No. 70870-64500, 98150-75201
सत्य नारायण शर्मा (शर्मा पत्रकार)
Nai Abadi St. No.11, Kumarawali Gali, ABOHAR
क्राईम रिपोर्टर, अबोहर, जिला फाजिल्का (पंजाब)
हर प्रकार की खबरें, विज्ञापन, जन्मदिन, सालगिरह, शोक बेदखली, बेदखली बहाल करवाने, कोर्ट नोटिस संदेश प्रकाशित करवाने के लिए सम्पर्क करें

More Stories
कानपुर नगर 9 सितंबर 26*चकरोड खाली कराए जाने के मामले में आधी दुकान गिराकर रोका गया मामला
कानपुर नगर 9 सितंबर 26*11 सितम्बर को कानपुर आएंगे एससी/एसटी आयोग के सदस्य रमेश चन्द्र कुंडे*
कानपुर नगर 9 सितंबर 26*10 से 25 सितम्बर तक होगा अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को निःशुल्क खाद्यान्न का वितरण*