हरदोई 25/11/25*गोद भराई में शामिल होने जा रही महिला के साथ दो बाइक सवार चार बदमाशों ने दिनदहाड़े महिला के आभूषण लूटे
पिहानी (हरदोई)*कोतवाली पिहानी क्षेत्र के रैगाई से जरौना मार्गपर महिला से आभूषण लूटकर दो बाइक सवार चार बदमाश फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई वारदात की सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। क्षेत्राधिकार हरियावा अजीत सिंह मौके पर पहुंचकर घटना के हर बिंदु की जांच कर रहे हैं।ग्राम रैंगाई निवासी पूजा पुत्री शिशुपाल गुप्ता अपनी भाभी अनुराधा पत्नी राहुल गुप्ता के साथ पैदल गांव से जेबी गंज मौसी के लड़के की गोद भराई में जा रही थी , ग्राम जरौना व रैंगाई के मध्य दो बाइक सवार चार लोगों ने दोनों को रोक लिया और पूजा के पहने जेवर 5 अंगूठी , झाले व हार लूट लिया। बदमाशों ने महिला के इस कदर झाले नोचे की उसके कान भी घायल हो गए। सूचना पर पिहानी पुलिस मौके पर पहुंच जांच कर रही है।पुलिस ने जगह-जगह लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच करने के साथ ही आसपास के लोगों से जानकारी ली रही है।सरेशाम घटी इस घटन से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

More Stories
मथुरा 14 अगस्त 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत 01 अभियुक्त को अवैध नशीला पदार्थ (गांजा) सहित गिरफ्तार किया गया ।*
बांदा 14 अगस्त 26*अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासंघ ने शहीद विद्यार्थी रामचंद्र प्रजापति जी का शहादत दिवस मनाया गया*
भागलपुर14अगस्त2026*भव्य 251 कलश शोभा यात्रा विषहरी पूजा को लेकर के निकल गया