पूर्णिया बिहार 24 नवंबर26 *पूर्णिया में गूंजा नशामुक्ति का संदेश, LED वैन से 5 स्कूलों में चला जागरूकता अभियान*
*‘युवा जोश’ चरण में नन्हे बच्चों से लेकर बड़े विद्यार्थियों तक पहुंचा नशा छोड़ो का नारा*
*डॉक्यूमेंट्री देखकर बच्चों ने ली शपथ, नशे से रहेंगे दूर, समाज को भी करेंगे जागरूक*
मोहम्मद इरफान कामिल ब्यूरो चीफ़ यूपी आज़तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार से
*पूर्णिया से एक बहुत बड़ी खबर निकल कर आ रही है यहां नशामुक्त बिहार अभियान के अंतर्गत 17 नवंबर से 25 नवंबर तक चार चरणों में चल रहे जन-जागरूकता कार्यक्रम के चतुर्थ चरण ,युवा जोश’* के तहत पूर्णिया जिले के 5 विद्यालयों में एक साथ LED वैन के माध्यम से नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया, जिलाधिकारी, पूर्णिया श्री अंशुल कुमार के निर्देशानुसार जिले में विभिन्न माध्यमों से यह अभियान चलाया जा रहा है,
विद्यालय परिसरों में LED वैन के माध्यम से नशामुक्ति पर आधारित डॉक्यूमेंट्री का प्रसारण किया गया। दृश्य-श्रव्य माध्यम से बच्चों को नशे के दुष्परिणामों, स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभावों तथा नशे की लत से परिवार एवं समाज को होने वाली क्षति के बारे में जानकारी दी गई।
*मध्य विद्यालय उफरैल में नन्हे बच्चों तक पहुंचा संदेश*
मध्य विद्यालय उफरैल, पूर्णिया में नन्हे-नन्हे विद्यार्थियों को डॉक्यूमेंट्री दिखाकर नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। बच्चों को अच्छी आदतें अपनाने, नशे से सदैव दूर रहने तथा अपने परिवार एवं समाज में भी नशामुक्ति का संदेश पहुँचाने के लिए प्रेरित किया गया। बच्चों को बताया गया कि नशे से दूरी बनाकर ही स्वस्थ परिवार और बेहतर समाज का निर्माण संभव है। कम उम्र से ही बच्चों में जागरूकता विकसित करना इस पहल का प्रमुख उद्देश्य है।
*माँ काली हाई स्कूल मधुबनी में चला जागरूकता अभियान*
माँ काली हाई स्कूल, मधुबनी, पूर्णिया में भी LED वैन के माध्यम से नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। यहां छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों, स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभावों तथा नशे की लत से परिवार एवं समाज को होने वाली क्षति के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और अपने जीवन में सकारात्मक आदतों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही उन्हें नशामुक्ति का संदेश अपने घर-परिवार एवं आसपास के लोगों तक पहुँचाने के लिए प्रोत्साहित किया गया,
*जिला स्कूल और आरक्षी मध्य विद्यालय में युवाओं ने लिया संकल्प*
जिला स्कूल पूर्णिया के परिसर में भी LED वैन के माध्यम से नशामुक्ति विषयक जागरूकता डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन किया गया, छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों, इसके सामाजिक एवं पारिवारिक प्रभावों तथा स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवन के महत्व से अवगत कराया गया, वहीं आरक्षी मध्य विद्यालय, पूर्णिया में विद्यार्थियों को बताया गया कि नशे की लत किस प्रकार व्यक्ति के स्वास्थ्य, शिक्षा, पारिवारिक जीवन एवं सामाजिक परिवेश को प्रभावित करती है, उन्हें जीवन में सकारात्मक आदतें अपनाने, नशे से दूर रहने और अपने मित्रों एवं परिवारजनों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।
*पार्वती मंडल विद्यालय हरदा में विद्यार्थियों के साथ आमजन भी हुए जागरूक*
पार्वती मंडल उच्च मध्य विद्यालय, हरदा, पूर्णिया में LED स्क्रीन के जरिए नशे के दुष्परिणामों, इसके सामाजिक एवं पारिवारिक प्रभावों तथा नशामुक्त समाज के निर्माण से संबंधित जागरूकता संदेशों का प्रसारण किया गया, कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों एवं स्थानीय लोगों को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया,
नशामुक्त बिहार अभियान के माध्यम से विद्यालयों में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने का उद्देश्य नई पीढ़ी को जागरूक बनाना और उनमें नशामुक्त समाज के प्रति जिम्मेदारी एवं सकारात्मक सोच विकसित करना है,

More Stories
पूर्णिया 24 नवम्बर 26*थार के रेगिस्तान में रोमांच का महाकुंभ, YHAI जैसलमेर लेकर आया 3 बड़े नेशनल कैंप*
पूर्णिया 24 नवम्बर 26*पूर्णिया में गरजा स्वच्छता का बिगुल, DM अंशुल कुमार ने किया ‘स्वच्छ शौचालय – गरिमामय भविष्य’ अभियान का शुभारंभ
नई दिल्ली 24 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*