November 24, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया 24 नवम्बर 26*पूर्णिया में गरजा स्वच्छता का बिगुल, DM अंशुल कुमार ने किया 'स्वच्छ शौचालय - गरिमामय भविष्य' अभियान का शुभारंभ

पूर्णिया 24 नवम्बर 26*पूर्णिया में गरजा स्वच्छता का बिगुल, DM अंशुल कुमार ने किया ‘स्वच्छ शौचालय – गरिमामय भविष्य’ अभियान का शुभारंभ

पूर्णिया 24 नवम्बर 26*पूर्णिया में गरजा स्वच्छता का बिगुल, DM अंशुल कुमार ने किया ‘स्वच्छ शौचालय – गरिमामय भविष्य’ अभियान का शुभारंभ

*जिस घर में नहीं है शौचालय, अब मिलेगा शौचालय – DM का सख्त निर्देश*

*जर्जर सामुदायिक शौचालयों का होगा कायाकल्प, स्कूल-आंगनबाड़ी में भी बनेगी सुविधा
पूर्णिया बिहार / विश्व शौचालय दिवस 2026 के अवसर पर जिला जल एवं स्वच्छता समिति, पूर्णिया द्वारा जिला-स्तरीय उन्मुखीकरण-सह-कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिले में ग्रामीण स्वच्छता पहलों को मजबूत करने और टिकाऊ स्वच्छता सेवाएं सुनिश्चित करने पर विस्तृत चर्चा हुई।

*DM ने किया अभियान का शुभारंभ*

इस कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० द्वारा भारत सरकार द्वारा निर्देशित अभियान, *”स्वच्छ शौचालय – गरिमामय भविष्य” (सुरक्षित शौचालय, सम्मानजनक भविष्य)* का शुभारंभ किया गया।

जिलाधिकारी महोदय ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पूर्णिया जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड समन्वयक एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) से जुड़े विभिन्न विकास साझेदारों एवं प्रतिनिधियों को कार्यक्रम को सफल बनाने तथा ग्रामीण स्वच्छता को मजबूत करने पर अपने अनुभव और विचार साझा किए।

*बिना शौचालय वाले परिवारों की होगी पहचान*

उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी महोदय ने उन परिवारों की पहचान करने पर जोर दिया, जिनके पास अपने निजी शौचालय नहीं हैं, और यह सुनिश्चित करने को कहा कि उन्हें शौचालय की सुविधा मिल सके। उन्होंने सामुदायिक स्वच्छता परिसरों (CSCs) की आवश्यकताओं का आकलन करने और पुराने तथा क्षतिग्रस्त CSCs की मरम्मत, रेट्रोफिटिंग और अपग्रेडेशन के लिए नए सिरे से सर्वेक्षण कराने का निर्देश दिया।
जिला पदाधिकारी महोदय ने स्कूलों, आंगनवाड़ी केंद्रों, हाट-बाजारों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर संस्थागत शौचालय सुविधाएं सुनिश्चित करने के साथ-साथ, मौजूदा स्वच्छता बुनियादी ढांचे के नियमित संचालन और रखरखाव पर भी जोर दिया।

*DDC बोले – सुरक्षित स्वच्छता मानवाधिकार है*

उप विकास आयुक्त श्री राजीव कुमार ने सुरक्षित स्वच्छता को एक मानवाधिकार और सम्मानजनक जीवन का एक अनिवार्य हिस्सा बताया। उन्होंने सुरक्षित शौचालयों और स्वच्छ वातावरण तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए सभी हितधारकों की सामूहिक जिम्मेदारी पर जोर दिया। उन्होंने स्वच्छता क्षेत्र में 2014 को एक निर्णायक वर्ष बताते हुए कहा कि 2026 भी एक परिवर्तनकारी वर्ष साबित हो सकता है। इसके लिए उपलब्धियों की व्यापक समीक्षा करना, बची हुई कमियों की पहचान करना और लंबित कार्यों को समय पर पूरा करना आवश्यक है।
कार्यशाला में नगर आयुक्त नगर निगम पूर्णिया, श्री अनिरुद्ध पांडे भा०प्र०स०, प्रशिक्षु आईएएस, सुश्री कुमुद मिश्रा, अपर समाहर्ता राजस्व श्री मुकेश कुमार मुकुल, निदेशक डीआरडीए, तथा जिला स्तरीय पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Taza Khabar