November 24, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया 24 नवम्बर 26*थार के रेगिस्तान में रोमांच का महाकुंभ, YHAI जैसलमेर लेकर आया 3 बड़े नेशनल कैंप*

पूर्णिया 24 नवम्बर 26*थार के रेगिस्तान में रोमांच का महाकुंभ, YHAI जैसलमेर लेकर आया 3 बड़े नेशनल कैंप*

पूर्णिया 24 नवम्बर 26*थार के रेगिस्तान में रोमांच का महाकुंभ, YHAI जैसलमेर लेकर आया 3 बड़े नेशनल कैंप*

*डेजर्ट फेस्टिवल से लेकर साइकिलिंग और फैमिली कैंपिंग तक, दिसंबर से फरवरी तक चलेगा एडवेंचर*

*क्रिसमस-न्यू ईयर पर परिवार के साथ, तो फरवरी में डेजर्ट फेस्टिवल का मजा, बुकिंग शुरू*

मोहम्मद इरफान कामिल ब्यूरो चीफ़ यूपी आज़तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार

*जैसलमेर, 24 नवंबर 2026।* घूमने-फिरने और रोमांच के शौकीनों के लिए बड़ी खुशखबरी है। यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (YHAI), राजस्थान स्टेट ब्रांच ने जैसलमेर – द गोल्डन सिटी में तीन बड़े नेशनल कैंप का ऐलान कर दिया है। इनमें डेजर्ट फेस्टिवल एंड ट्रेकिंग, तनोट-लोंगेवाला डेजर्ट साइकिलिंग और डेजर्ट फैमिली एडवेंचर कैंपिंग शामिल हैं। दिसंबर 2026 से फरवरी 2027 तक ये कैंप चलेंगे। इनमें देशभर से युवा, परिवार और एडवेंचर प्रेमी हिस्सा ले सकेंगे।

*1. नेशनल डेजर्ट फेस्टिवल एंड ट्रेकिंग – 17 से 23 फरवरी 2027*

यह सबसे बड़ा कैंप होगा। 7 दिन तक चलने वाले इस कैंप की फीस ₹11,500/- रखी गई है। इसमें देसी घी का खाना, कैप, 10 Km कैमल सफारी, मेमेन्टो और मून लाइट नाइट ट्रेकिंग शामिल है।

इसमें शोभा यात्रा, टरबन टाइंग, मिस्टर-मिस डेजर्ट, लोक नृत्य, ऊंट सजावट, शान-ए-मारुधरा, रस्सा-कस्सी, जैसलमेर सिटी टूर, सम सैंड ड्यून्स पर कल्चरल प्रोग्राम और आतिशबाजी होगी। साथ ही खाबा फोर्ट ट्रेक, कुलधरा गांव, तनोट मंदिर, भारत-पाक बॉर्डर और लोंगेवाला म्यूजियम घुमाया जाएगा। 10 साल से ऊपर और शारीरिक रूप से फिट कोई भी इसमें हिस्सा ले सकता है।

*2. तनोट-लोंगेवाला डेजर्ट साइकिलिंग – दिसंबर में 3 बैच*

साइकिल के शौकीनों के लिए 7 दिन का नेशनल साइकिलिंग कैंप रखा गया है। फीस ₹10,500/- है। इसमें साइकिल, टेंट और बिल्डिंग में रहने की जगह और शाकाहारी खाना मिलेगा।

इसके 3 बैच होंगे – *1st बैच 15 दिसंबर, 2nd बैच 21 दिसंबर और 3rd बैच 27 दिसंबर 2026 से।* हर बैच में 30 लोग। इसमें रोज 40 से 80 Km तक साइकिल चलानी होगी। सम सैंड ड्यून्स, रामगढ़, तनोट माता मंदिर, लोंगेवाला म्यूजियम तक का सफर होगा। इसमें 18 साल से ऊपर के लोग ही हिस्सा ले सकते हैं।

*3. डेजर्ट फैमिली एडवेंचर कैंपिंग – क्रिसमस और न्यू ईयर पर*

परिवार के साथ घूमने वालों के लिए 5 दिन का फैमिली कैंप सबसे खास है। फीस सिर्फ ₹9,800/- है। इसमें टेंट में रहना, शाकाहारी खाना और गिफ्ट मेमेन्टो मिलेगा।

इसके 2 बैच होंगे – *25 दिसंबर और 29 दिसंबर 2026 को।* हर बैच में 50 लोग। इसमें जैसलमेर सिटी टूर, सम सैंड ड्यून्स पर कैमल सफारी, फोक डांस और डिनर, तनोट माता मंदिर, लोंगेवाला वार म्यूजियम, लुदरवा जैन मंदिर और कुलधरा हेरिटेज गांव घुमाया जाएगा। क्रिसमस और न्यू ईयर गोल्डन सिटी जैसलमेर में मनाने का ये बेहतरीन मौका है।

*कहां और कैसे करें बुकिंग?*

तीनों कैंप की बुकिंग ऑनलाइन *www.yhaindia.org* पर हो रही है। जैसलमेर में रिपोर्टिंग करनी होगी। फेस्टिवल कैंप के लिए Hotel Border Havelli और साइकिलिंग व फैमिली कैंप के लिए The Border Home Guard Ground, जैसलमेर में रिपोर्ट करना है। अधिक जानकारी के लिए R.S.B. – रतन सिंह भाटी, G.K. – घनश्याम खत्री और धनपत सिंह से संपर्क किया जा सकता है।

YHAI का कहना है कि इन कैंपों का मकसद युवाओं और परिवारों को थार रेगिस्तान की संस्कृति, इतिहास और रोमांच से जोड़ना है। *Stay – Learn – Explore* की थीम पर ये कैंप यादगार बनने वाले हैं।

Taza Khabar