सहारनपुर25सितम्बर23*गैंगरेप प्रकरण में नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा
सहारनपुर। गंगोह में किशोरी से गैंगरेप प्रकरण में पुलिस ने नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है। नाबालिग को बाल सुधार गृह नोएडा भेजा है। बीते शनिवार को थाना गंगोह में एक व्यक्ति ने एफआईआर दर्ज कराई थी। आरोप था कि पड़ोस के ही एक किशोर ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर गैंगरेप किया था। पुलिस ने नामजद बाल अपचारी को हिरासत में ले लिया। रविवार को बाल अपचारी को बाल सुधार गृह नोएडा में भेजा गया है। उसके दो अन्य साथियों की भी तलाश की जा रही है। एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि बाल अपचारी को बाल सुधारगृह भेजा है।
छात्रा से गैंगरेप के मामले में पुलिस ने तफ्तीश पूरी कर ली है। सभी पांचों अभियुक्तों के खिलाफ आरोपपत्र तैयार किया गया है। जल्द ही आरोपपत्र न्यायालय में दाखिल किया जाएगा।
– सागर जैन, एसपी देहात

More Stories
पंजाब19अगस्त2026*एडवोकेट दिशा सोनी बार एसो. अबोहर की मैंबर बनी
पंजाब19अगस्त26*अबोहरबार एसो. के चुनाव 11 सितम्बर को
अबोहर पंजाब19अगस्त26*रामसरा निवासी एडवोकेट रवि कड़वासरा का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया