October 5, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मथुरा ५ अक्टूबर २६*सेवा ज्योति यात्रा और शिक्षक-स्नातक निर्वाचन की तैयारियों पर भाजपा ने कसी कमर

मथुरा ५ अक्टूबर २६*सेवा ज्योति यात्रा और शिक्षक-स्नातक निर्वाचन की तैयारियों पर भाजपा ने कसी कमर

मथुरा ५ अक्टूबर २६*सेवा ज्योति यात्रा और शिक्षक-स्नातक निर्वाचन की तैयारियों पर भाजपा ने कसी कमर

कु0 सोनम

मथुरा। भारतीय जनता पार्टी महानगर के जिलाध्यक्ष श्री हरीशंकर राजू यादव के निर्देशानुसार एवं सतोहा मंडल अध्यक्ष अजय सिंह राजावत के नेतृत्व में होटल नमो इन, सतोहा पर मंडल की मासिक संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं निर्वाचन तैयारियों को लेकर विस्तृत मंथन किया गया।
बैठक में मथुरा महानगर प्रभारी पवन शर्मा एवं महानगर जिलाध्यक्ष हरीशंकर राजू यादव ने सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 7 अक्टूबर को प्रस्तावित ‘सेवा ज्योति यात्रा’ की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। इसके साथ ही आगरा खंड शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन-2026 को लेकर संगठनात्मक तैयारियों, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों तथा आगामी कार्यक्रमों पर भी चर्चा की गई।

वक्ताओं ने संगठन की गतिविधियों को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने तथा सभी कार्यकर्ताओं से निर्धारित जिम्मेदारियों का समन्वय के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया। संचालन महामंत्री बादल शर्मा ने किया।

बैठक में महानगर महामंत्री ज्ञानेंद्र राणा, कुंजबिहारी चतुर्वेदी, महानगर उपाध्यक्ष मलय सिंह राठौर, सुरेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष अजय सिंह राजावत सहित मंडल के सभी पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Taza Khabar