मथुरा ५ अक्टूबर २६*नगर आयुक्त ने वृन्दावन जोन के पार्षदगणों के साथ की बैठक
विकास एवं जनसमस्याओं पर हुई चर्चा
कु0 सोनम
वृन्दावन (मथुरा )। नगर आयुक्त ओजस्वी राज द्वारा लक्ष्मण शहीद स्मारक भवन, वृन्दावन में वृन्दावन जोन के पार्षदगणों के साथ बैठक की गई। बैठक में क्षेत्र की सफाई व्यवस्था, विकास कार्यों एवं जनसमस्याओं सहित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
नगर आयुक्त ने पार्षदगणों से उनके क्षेत्र की समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा कराए जाने वाले विकास कार्य दीर्घकालीन एवं स्थायी स्वरूप के हों, ताकि नागरिकों को लंबे समय तक उनका लाभ मिल सके।
नगर आयुक्त ने वृन्दावन की स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए पार्षदगणों एवं नागरिकों से सक्रिय सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि नगर निगम के प्रयासों के साथ जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों की सहभागिता से ही वृन्दावन को और अधिक स्वच्छ, सुंदर एवं सुव्यवस्थित बनाया जा सकता है।
बैठक में सहायक नगर आयुक्त नीरज शर्मा, क्षेत्रीय स्वास्थ्य अधिकारी महेश चंद्र, अवर अभियंता निर्माण अरुण सिंह सहित वृन्दावन जोन के पार्षदगण उपस्थित रहे।
More Stories
मथुरा ५ अक्टूबर २६*दीनदयाल धाम में 7 से 10 अक्टूबर तक स्वदेशी, स्वावलंबन और संस्कृति का महाकुंभ
मथुरा ५ अक्टूबर २६*सेवा ज्योति यात्रा और शिक्षक-स्नातक निर्वाचन की तैयारियों पर भाजपा ने कसी कमर
मथुरा 5 अक्टूबर 26*दस साल से तैयार जयसिंहपुरा बस स्टैंड, अब तक शुरू नहीं हुआ संचालन