October 5, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मथुरा 5 अक्टूबर 26*दस साल से तैयार जयसिंहपुरा बस स्टैंड, अब तक शुरू नहीं हुआ संचालन

मथुरा 5 अक्टूबर 26*दस साल से तैयार जयसिंहपुरा बस स्टैंड, अब तक शुरू नहीं हुआ संचालन

मथुरा 5 अक्टूबर 26*दस साल से तैयार जयसिंहपुरा बस स्टैंड, अब तक शुरू नहीं हुआ संचालन

 

टाइम टेबल डिस्प्ले लगाकर छोड़ दिया, यात्रियों को नहीं मिल रहा बस सेवा का लाभ

कु0 सोनम

मथुरा। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की ओर से जयसिंहपुरा में बनाया गया बस स्टैंड करीब दस साल बाद भी बसों के नियमित संचालन का इंतजार कर रहा है। बस स्टैंड परिसर में यात्रियों की सुविधा के लिए टाइम टेबल डिस्प्ले भी लगाया गया है, लेकिन बसों का संचालन शुरू नहीं होने से यह सुविधा यात्रियों के किसी काम नहीं आ रही है।

बस स्टैंड पर यात्रियों के लिए आवश्यक सुविधाएं परिवहन निगम की ओर से उपलब्ध कराई जा चुकी हैं। इसके बावजूद यहां से बसों का संचालन शुरू न होने पर व्यवस्थाओं पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस उद्देश्य से बस स्टैंड का निर्माण कराया गया था, वह अब तक पूरा नहीं हो सका है।

बताया गया है कि जयसिंहपुरा बस स्टैंड के लिए पराग डेयरी की ओर से रास्ते के लिए जमीन भी खरीदी गई थी। इसके बावजूद बस स्टैंड को अब तक नियमित रूप से संचालित नहीं किया जा सका है। करीब पांच साल से भवन तैयार होने के बाद भी बसों का संचालन शुरू नहीं होने से अब इसकी उपयोगिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

लोगों का कहना है कि यदि इसी तरह बस स्टैंड शुरू होने में देरी होती रही तो जिस भवन को यात्रियों की सुविधा के लिए बनाया गया है, उसकी हालत खराब होने की आशंका है। ऐसे में सवाल यह भी है कि बस स्टैंड का संचालन आखिर किस कारण से अटका हुआ है। क्या विभागीय स्तर पर किसी प्रक्रिया के लंबित होने के कारण संचालन शुरू नहीं हो पा रहा है या फिर कोई अन्य तकनीकी अथवा प्रशासनिक कारण है।

स्थानीय लोगों ने परिवहन निगम के अधिकारियों से बस स्टैंड के संचालन में हो रही देरी का कारण स्पष्ट करने और जल्द से जल्द यहां से बसों का संचालन शुरू कराने की उम्मीद जताई है।

Taza Khabar