मथुरा ५ अक्टूबर २६*दीनदयाल धाम में 7 से 10 अक्टूबर तक स्वदेशी, स्वावलंबन और संस्कृति का महाकुंभ
8 अक्टूबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे मुख्य अतिथि
कु0 सोनम
फरह(मथुरा )। एकात्मक मानव दर्शन के प्रेरणा महा मना पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मोत्सव पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दीनदयाल धाम में मेले का आयोजन किया जा रहा है इस बार मेले में पंडित जी के दर्शन अंत्योदय गोपालन जैविक खेती पर्यावरण स्वदेशी और अपनी संस्कृति लोग विधाओं पर विशेष फोकस रहेगा मेले में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाएगा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पावन जन्मस्थली नगला चंद्रभान, दीनदयाल धाम, फरह, मथुरा में इस वर्ष भी चार दिवसीय विराट पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन 7, 8, 9, 10 अक्टूबर 2026 को होगा। मेले का पोस्टर और आमंत्रण पत्र उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में जारी किया।
मेला समिति के कोषाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार पाठक ने बताया कि मेले की थीम – स्वदेशी, स्वावलंबन और संस्कृति का महाकुंभ, अंत्योदय से आत्मनिर्भरता तक है।
7तारीख के उद्घाटन समारोह में देश-विदेश तक जाने वाले 51 संतो को आमंत्रित किया गया है 8 तारीख को विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे l
More Stories
मथुरा ५ अक्टूबर २६*नगर आयुक्त ने वृन्दावन जोन के पार्षदगणों के साथ की बैठक
मथुरा ५ अक्टूबर २६*सेवा ज्योति यात्रा और शिक्षक-स्नातक निर्वाचन की तैयारियों पर भाजपा ने कसी कमर
मथुरा 5 अक्टूबर 26*दस साल से तैयार जयसिंहपुरा बस स्टैंड, अब तक शुरू नहीं हुआ संचालन