April 25, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ23अप्रैल26*यूपीआजतकन्यूजचैनलपर दोपहर 2 बजे: व्हाट्सएप बुलेटिन*

लखनऊ23अप्रैल26*यूपीआजतकन्यूजचैनलपर दोपहर 2 बजे: व्हाट्सएप बुलेटिन*

लखनऊ23अप्रैल26*यूपीआजतकन्यूजचैनलपर दोपहर 2 बजे: व्हाट्सएप बुलेटिन*
*23 अप्रैल 2026, गुरुवार*

 

1️⃣ *लखनऊ*: *मिर्जापुर हादसे में 11 की मौत, CM योगी ने जताया शोक*। ड्रमंडगंज में ट्रेलर की टक्कर से 2 कारों में लगी आग में 11 लोगों की जलकर मौत। CM ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की आर्थिक मदद का ऐलान किया। अधिकारियों को राहत कार्य तेज करने के निर्देश।

2️⃣ *लखनऊ*: *मल्हिया पासी स्मृति द्वार हटाने पर बवाल*। मोहान तिराहे पर विधायक निधि से एक हफ्ते पहले लगा गेट उखाड़ने पर पासी समाज का हंगामा। कार्रवाई के आश्वासन पर प्रदर्शन खत्म।

3️⃣ *लखनऊ*: *कल लखनऊ में जोनल एग्रीकल्चर कॉन्फ्रेंस*। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान चीफ गेस्ट, CM योगी करेंगे संबोधित। किसान आय वृद्धि पर कार्ययोजना बनेगी। उत्तर भारत के 10 राज्यों की भागीदारी।

4️⃣ *लखनऊ*: *विकास नगर अग्निकांड पर हाईकोर्ट सख्त*। PWD की जमीन पर अतिक्रमण की जांच के आदेश। DM, नगर आयुक्त से 13 मई तक हलफनामा मांगा- “सालों तक अतिक्रमण कैसे होता रहा?”

5️⃣ *लखनऊ*: *1.30 करोड़ GST चोरी का आरोपी अरेस्ट*। लखीमपुर के रविंद्र गिरि को रहीमाबाद पुलिस-साइबर सेल ने पकड़ा। फर्जी फर्म बनाकर करोड़ों का टैक्स घोटाला किया था।

6️⃣ *लखनऊ*: *नगर निगम विशेष सत्र में हंगामा*। नारी शक्ति वंदन बिल पर चर्चा के विरोध में सपा-कांग्रेस पार्षदों ने नारेबाजी कर वॉकआउट किया। सदन के बाहर धरने पर बैठे।

7️⃣ *लखनऊ*: *म इंफ्राटेक ने 25 करोड़ की ठगी की*। 200 से ज्यादा निवेशकों से प्लॉट के नाम पर पैसे लिए। न प्लॉट दिया, न रकम लौटाई। चेक बाउंस। BKT में ACP कार्यालय पर निवेशकों का हंगामा।

*UP की बड़ी खबरें*

▪️ *गोरखपुर*: *CM योगी ने एकला बांध पर 1,055 करोड़ की 497 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया*। सड़क, पेयजल, सीवरेज की योजनाएं शामिल। स्वच्छ स्कूल अभियान पोस्टर का विमोचन। सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन भी लगाया।
▪️ *अयोध्या*: नकली फॉर्च्यून रिफाइंड तेल का गोदाम पकड़ा गया। वजीरगंज में 500 पेटी से अधिक डुप्लीकेट तेल बरामद। कोतवाली नगर पुलिस की छापेमारी।
▪️ *कुशीनगर*: विदेश घूम रही महिला शिक्षिका का मदरसे से वेतन जारी। प्रबंधक पिता के सहयोग से तालीमुन निशा को लाभ। DMWO की जांच में खुलासा। मदरसा मोहम्मदिया फैजे रसूल का मामला।
▪️ *हापुड़*: जिला मुख्यालय पर सपा का धरना। BJP की जन आक्रोश पदयात्रा में स्कूली छात्राओं को शामिल करने, राहुल-अखिलेश का पुतला फूंकने का विरोध।
▪️ *हापुड़*: छात्र का हथियारों के बल पर अपहरण। दिल्ली-लखनऊ हाईवे से किडनैप कर 25 लाख की रंगदारी मांगी। पुलिस ने छात्र बरामद किया, महिला समेत कई आरोपी पकड़े।
▪️ *नोएडा*: *खाद्य पदार्थों में मिलावट का खुलासा*। 637 नमूनों में 343 फेल। 54% नमूने मानक पर खरे नहीं। पनीर में सबसे ज्यादा मिलावट। मिलावटखोरों पर कार्रवाई तेज।
▪️ *चंदौली*: फायरिंग से मौत की खबर निकली भ्रामक। श्याम लाल की बीमारी से मौत हुई। CO ने किया खंडन।
▪️ *जालौन*: 340 अमृत सरोवरों में 250 सूखे, 90 की हालत खराब। लाखों खर्च के बाद भी पानी की किल्लत। बाउंड्री भी टूटी।
▪️ *देवरिया*: मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम का सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा ध्वस्त होगा। भीटा-पोखरी की जमीन पर कब्जा। प्रशासन ने सील किया गेट, ध्वस्तीकरण का आदेश।
▪️ *अलीगढ़*: डीएस डिग्री कॉलेज में लंगूर ‘गोलू’ को 12,000 रुपये सैलरी पर रखा गया। बंदरों के आतंक से बचने के लिए नौकरी। छात्र सेल्फी खींचते हैं।
▪️ *मेरठ*: BJP झंडा लगी कार से 4 अवैध हथियार बरामद। कथित BJP नेता रोबिन मोरल फरार। भांजी की शादी में हर्ष फायरिंग के लिए लाया था।
▪️ *अमरोहा*: जिला बार एसोसिएशन चुनाव में कपिल चिकारा अध्यक्ष, अरशद भारती सचिव बने।

*क्राइम-हादसा*

▪️ *अमेठी*: स्कूली वैन और कार की टक्कर। महिला टीचर गंभीर घायल, 2 बच्चे चोटिल। जगदीशपुर की घटना।
▪️ *मेरठ*: बिजली घर में चोरी। ट्रांसफार्मर से कॉपर चोरी करते 4 मजदूर पकड़े गए। किठौर की घटना।
▪️ *संतकबीरनगर*: दहेज के लिए महिला और परिजनों की पिटाई। ससुरालियों ने मायके पहुंचकर मारा। पुलिस पर समझौते का दबाव बनाने का आरोप।
▪️ *पीलीभीत*: मंदिर में मछली रखने से हड़कंप। नशे में आरोपी ने शादी की मनौती के लिए बलि दी। पुलिस ने अरेस्ट किया।

*राष्ट्रीय*

▪️ *दिल्ली*: शाकरपुर में कार ने बाइक को टक्कर मारी। पति की मौत, पत्नी-बच्चा घायल।
▪️ *दिल्ली*: CM रेखा गुप्ता का आदेश- *No PUC, No Fuel* नियम सख्ती से लागू। बिना वैध PUC के पेट्रोल-डीजल-CNG नहीं मिलेगा।
▪️ *दिल्ली*: मुख्तार अब्बास नकवी बोले- बंगाल चुनाव में BJP पास होगी, इस बार सरकार बनेगी।
▪️ *चमोली*: बद्रीनाथ धाम के कपाट विधि-विधान से खुले। CM पुष्कर धामी मौजूद। 6 महीने दर्शन होंगे।

Taza Khabar