शामली2 3अप्रैल26*पत्रकार को चुप कराने की साजिश? PRO ग्रुप से हटाए जाने पर उठे सवाल!
शामली: जनपद में एक बार फिर पत्रकारों की आवाज दबाने के आरोपों ने तूल पकड़ लिया है। पीड़ित पत्रकार अभय शर्मा को अचानक पीसी और PRO ग्रुप से बाहर कर दिया गया, लेकिन हैरानी की बात यह है कि इस कार्रवाई के पीछे न तो कोई स्पष्ट कारण बताया गया और न ही किसी अधिकारी का नाम सामने आया।
सूत्रों की मानें तो यह वही पत्रकार हैं, जिन्हें पहले लगातार धमकियां मिलीं और उसके बाद उन पर जानलेवा हमला भी हुआ। अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या सच लिखना इतना भारी पड़ गया कि उन्हें सूचना के आधिकारिक माध्यमों से ही दूर कर दिया गया?
पत्रकार अभय शर्मा का कहना है कि कई बार पूछने के बावजूद Shamli Police इस मामले में चुप्पी साधे हुए है। न तो यह बताया जा रहा है कि किसके आदेश पर उन्हें हटाया गया और न ही कोई संतोषजनक जवाब दिया जा रहा है।
इस पूरे मामले ने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है—क्या अब सच लिखना गुनाह बन गया है? क्या पत्रकारों को डराने और किनारे करने की यह नई रणनीति है?
वहीं, Uttar Pradesh Government और Director General of Police Uttar Pradesh के सख्त निर्देशों के बावजूद यदि स्थानीय स्तर पर इस तरह की कार्रवाई हो रही है, तो यह प्रशासनिक व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है।
अब देखना यह होगा कि इस मामले में सच्चाई सामने आती है या फिर यह भी फाइलों में दबकर रह जाएगा।

More Stories
लखनऊ17जून26*दम्पति शिक्षकों का शिक्षा निदेशालय पर प्रदर्शन, स्थानांतरण नीति में संशोधन की मांग।
रोहतास17जून26*विवाह पंजीकरण आज की आवश्यकता : काजी- ए- शरियत* डेहरी/ रोहतास से संवाददाता मोहम्मद
नैनीताल17जून26*लालकुआँ पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: 54 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ बिन्दुखत्ता का तस्कर गिरफ्तार