June 16, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ15जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*

लखनऊ15जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*

लखनऊ15जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*

👇
*==============================*

*1* पीएम मोदी स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री से मिले, भारत आने का न्योता दिया; मोदी का वंदे मातरम की परफॉर्मेंस और ब्रेड-नमक से स्वागत

*2* अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते का एलान हो गया है, जिससे पूरी दुनिया ने राहत की सांस ली है। प्रधानमंत्री मोदी ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी और कहा कि उम्मीद है कि इससे स्थायी शांति आएगी और मुक्त परिवहन की आजादी सुनिश्चित होगी

*3* पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा पोस्ट में लिखा ‘मैं पश्चिम एशिया में संघर्ष को खत्म करने के लिए अमेरिका और ईरान के बीच बनी सहमति का स्वागत करता हूं। इस संघर्ष के कारण दुनिया भर में गंभीर आर्थिक उथल-पुथल हुई है और कई देशों में जान-माल का नुकसान हुआ है। भारत को उम्मीद है कि इस सहमति को लागू करने से क्षेत्र में शांति और स्थिरता बहाल करने में मदद मिलेगी और आवाजाही व व्यापार की स्वतंत्रता सुनिश्चित होगी

*4* LTCG टैक्स खत्म करना पहला कदम, अभी और बड़े फैसले और सुधारों की तैयारी में सरकार; वित्त मंत्री सीतारमण ने बताई जरूरत

*5* TMC में टूट का संसद पर असर, NDA को फायदा हो सकता है, राज्यसभा में दो-तिहाई बहुमत से सिर्फ 16 सीट दूर

*6* अभिषेक बनर्जी से ED की पूछताछ जारी, कैश फॉर जॉब स्कैम में रिश्वत लेने का आरोप; फर्जी साइन मामले में CID ने कल पूछताछ की थी
*7* बंगाल पुलिस ने जहांगीर खान को दोबारा परेड कराई, 4 घंटे सड़क पर नंगे पैर चलाया, TMC नेता ने कान पकड़े और हाथ जोड़े

*8* महंगा होगा कैंसर का इलाज, दवाएं नहीं मिल रहीं, जंग के कारण शॉर्टेज, देशभर में कमी;फेफड़ों, मुंह, सर्वाइकल और यूटेरस कैंसर के इलाज में जरूरी

*9* अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे और दान राशि में कथित अनियमितताओं के आरोप अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गए हैं। याचिका में इस पूरे मामले की स्वतंत्र जांच, एफआईआर दर्ज करने और सीबीआई जैसी एजेंसी से न्यायिक निगरानी में जांच कराने की मांग की गई है।

*10* सैटेलाइट तस्वीरों में देश से मानसूनी बादल गायब, MP-राजस्थान समेत 16 राज्यों में बारिश का इंतजार बढ़ा; 4-15 जून के बीच 64% कम बरसात

*11* थोक महंगाई 43 महीने में सबसे ज्यादा, मई में 9.68% पहुंची; फ्यूल महंगा हुआ, अनाज और तेल की कीमतें भी बढ़ीं

*12* ईरान-अमेरिका में समझौते की खबरों से शेयर मार्केट में तेजी, सेंसेक्स 736 अंक चढ़कर 76,264 पर बंद, ऑटो और बैंकिंग शेयर्स में खरीदारी

*13* ईरान-अमेरिका समझौते पर इस्राइल का ऐतराज, ईरानी सेना बोली- ये दुश्मनों कि हार
*==============================*

Taza Khabar