बांदा 15जून 26*1962 में बसे मवई बुजुर्ग गांव में 64 साल बाद भी सीसी रोड व नाली नहीं बनी,
62 परिवार नरक भरा जीवन जीने को मजबूर, 150 मीटर नाली व सीसी रोड बनवाईं जाने की मांग की*
*बांदा*-तहसील एवं जिला बांदा के ग्राम मवई बुजुर्ग के निवासियों ने मूलभूत सुविधाओं के लिए प्रशासन से गुहार लगाई है। 1962 में बसे इस गांव के 62 परिवार आज भी सीसी रोड , बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं।
परेशान ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को लिखित शिकायत पत्र देकर न्याय की मांग की है।
ग्रामवासियों के मुताबिक गांव में अधिकांश आबादी गरीब, भूमिहीन मजदूर और विधवा महिलाओं की है। वर्षों से शिकायत के बावजूद न सीसी रोड बनी , ना ही नाली
ग्रामीणों ने बताया कि वर्षा के मौसम में पूरे गांव में गंदा पानी और कीचड़ भर जाता है।
जलभराव से मलेरिया, डायरिया जैसी बीमारियों का खतरा बना रहता है।
छोटे बच्चों को स्कूल आने-जाने, बुजुर्गों को घर से निकलने और महिलाओं को घरेलू कामकाज में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
आवेदन में विशेष रूप से मांग की गई है कि रामनरेश पुत्र सदलुवा चमार के घर तक लगभग 150 मीटर की दूरी में सीमेंट रोड, नाली ग्रामीणों का कहना है कि सिर्फ इतना काम होने से बड़ी समस्या हल हो जाएगी।
आवेदन पर फूलकुमारी, शांति, सीमा, नेहा, जगदीश सहित आदि मौजूद रहे हैं।

More Stories
रायगड17अगस्त26*अंमली पदार्थांविरोधात जनजागृती अभियान; व्यसनमुक्त समाजासाठी पुढाकार
मथुरा 17 अगस्त 26 पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा तहसील गोवर्धन में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन*
मथुरा17अगस्त26* चोरी के अभियोग में वांछित 02 अभियुक्तगण को 01 एक अवैध हथियार,01 अवैध चाकू,01 मोटरसाईकिल व चोरी के रुपये सहित गिरफ्तार किया गया ।*