कौशाम्बी 19 सितंबर 26*सड़क पार कर रही बच्ची को बाइक ने मारी टक्कर मौत*
*मृतक बच्ची के परिजन श्रावस्ती जनपद से मजदूरी करने आए थे कौशांबी*
*कौशांबी* जनपद मुख्यालय मंझनपुर के ओसा चौराहे से कुछ दूर पर शनिवार की शाम लगभग 8:00 बजे सड़क पार कर रही एक बच्ची को तेज रफ्तार बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी है जिससे बच्ची सड़क पर गिर पड़ी है और गंभीर घायल हो गई है दुर्घटना देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे हैं दुर्घटना की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी गई है मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है लेकिन बच्ची की मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई है मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है पुलिस बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है
जानकारी के मुताबिक धर्मेन्द्र राही पुत्र राजाराम निवासी इकौना,थाना इकौना,जनपद श्रावस्ती अपने परिवार के साथ ओसा में राजकुमार तिवारी पुत्र रमाशंकर तिवारी निवासी ओसा के मकान मे किराये के कमरे में रहकर ठेकेदार अमित सिंह पुत्र कमलेश सिंह निवासी आवास विकास,गोंडा,कोतवाली जनपद गोंडा,के साथ आरसीसी रोड निर्माण कार्य में मजदूरी करने हेतु आए हुए हैं।दिनांक 19 सितंबर की रात 8 बजे धर्मेन्द्र राही की पुत्री गायत्री देवी उम्र करीब 07 वर्ष खेत में मलमूत्र त्याग करने के उपरांत वापस सड़क पार अपने निवास ओसा जा रही थी जैसे ही वह सड़क पार कर रही थी ओसा की ओर से पुलिस लाइन की तरफ जा रहे तेज रफ्तार बाइक ने बच्ची को टक्कर मार दी जिससे बालिका के शरीर में गंभीर चोटें आई हैं।घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर राहगीरों की सहायता से घायल बालिका गायत्री देवी को उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा है लेकिन मेडिकल कॉलेज में बच्ची की मौत हो गई है मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है
More Stories
सहारनपुर 19 सितंबर 26*थाना बेहट पुलिस द्वारा 02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार…
रायगड 19 सितंबर 26*ढोल-ताशांचा गजर… बाप्पाच्या नामाचा जयघोष… आणि सुरक्षेसाठी रायगड पोलिसांचा पहारा!
Delhi 19 September26*AIPSO Extended Office-Bearers Meeting Calls for Strengthening Peace, Solidarity and Democratic Values